Umpire Murder: ओडिशा के कटक में क्रिकेट मैच गलत फैसले पर बवाल, अंपायर की चाकू मारकर हत्या

crime news, delhi news, delhi plice

crime news

Umpire Murder: ओडिशा के कटक में क्रिकेट मैच के दौरान गलत फैसले पर बवाल के बाद रविवार को अंपायर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मनहिसलंदा निवासी 22 साल के लक्की राउत के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, मैच के दौरान अंपायर लक्की राउत ने ‘नो बॉल’ का इशारा किया। अंपायर के फैसले को क्रिकेट खेल रहे स्मृति रंजन राउत ने गलत बताया। विवाद बढ़ा तो स्मृति रंजन राउत ने लक्की राउत की चाकू मारकर हत्या कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि लक्की राउत पर धारदार चाकू से वार किया गया, जिसके बाद ग्राउंड में मौजूद लोगों और खिलाड़ियों ने आरोपी स्मृति रंजन राउत को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। इस बीच पीड़ित लक्की राउत को सीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

और पढ़िए – Delhi Liquor Policy Case: राउज एवेन्यू कोर्ट में हुई मनीष सिसोदिया की पेशी, 17 अप्रैल तक बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत

ब्रह्मपुर और शंकरपुर के बीच खेला जा रहा था मैच

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनहिसलंदा गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। रविवार को शंकरपुर और ब्रह्मपुर गांव के बीच मैच चल रहा था। मैच के दौरान लक्की की ओर से दिए गए फैसले को लेकर दोनों टीमों के बीच बहस हो गई।

मामूली विवाद ने उस वक्त वारदात का रूप ले लिया जब डालीजोड़ा ब्रह्मपुर गांव के स्मृति रंजन राउत उर्फ मुना नाम के खिलाड़ी ने अपना आपा खो दिया और लक्की पर चाकू से हमला कर दिया। लकी पर क्रिकेट बैट से भी हमला किया गया। एक स्थानीय निवासी जशोबंता राउत ने कहा, “हमें पता चला कि मैच के दौरान हमारे गांव के लक्की नाम के युवक पर ब्रह्मपुर गांव के दो युवकों ने चाकू और बल्ले से हमला किया था।”

कटक जोन- I एसीपी अरुण स्वैन ने कहा कि मामले में चार आरोपी शामिल हैं। हम मुख्य आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं जिसने मृतक को बल्ले से मारा था। पुलिस ने कहा कि फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ