UK Visa Latest Update: ब्रिटेन में वीजा के नियम बदलने जा रहे हैं। नए नियम 31 जनवरी 2024 से लागू होंगे। नए नियमों के अनुसार, अब टूरिस्ट वीजा पर गए लोग ब्रिटेन में काम भी कर पाएंगे। वीजा की अवधि बढ़ाकर लोगों को काम करने की परमिशन दी जाएगी। यह नियम इसलिए बदले गए हैं, ताकि दोनों देशों के बीच व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिले। नए नियमों के अनुसार, टूरिस्ट वीजा पर घूमने आए लोग बिजनेस डील और मीटिंग्स कर पाएंगे। ब्रिटिश सरकार ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। साथ ही नए आदेशों को 31 जनवरी से लागू करने के निर्देश भी दे दिए गए हैं। इससे लाखों लोगों को काफी फायदा होगा।
नए आदेशों के अनुसार वीजा के नियम…
- सरकार के आदेशानुसार, जब लोग टूरिस्ट वीजा पर घूमने जाएंगे तो उनके आने का मुख्य मकसद घूमना होना चाहिए, बिजनेस करना नहीं होगा।
- वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और शिक्षाविदों को ब्रिटेन में रिसर्च करने की परमिशन होगा, लेकिन वे यह नियम उन शिक्षाविदों के लिए नहीं होगा, जो 12 महीने के वीजा के लिए आवेदन करते हैं या देश में रहते हुए वीजा की अवधि बढ़वाते रहते हैं।
- अगर कोई वकील घूमने के लिए ब्रिटेन आता है तो वह अतिरिक्त गतिविधियां भी कर सकता है, जैसे सलाह देना, विशेषज्ञ गवाह के रूप में कार्य करना, कानूनी कार्रवाई में भाग लेना और पढ़ाना आदि।
- नए नियमों के अनुसार, परमिटेड पेड एंगेजमेंट (PPE) को स्टैंडर्ड विजिटर रूट में मिक्स दिया जाएगा, जिसका मतलब यह है कि पेड एंगेजमेंट करने वालों को अलग वीजा की जरूरत नहीं होगी, लेकिन उन्हें ब्रिटेन पहुंचने के 30 दिन के अंदर व्यापारिक गतिविधियां करने की योजना बनानी होगी।
यह भी पढ़ें: सऊदी अरब के बाद ब्रिटेन ने वीजा नियम बदले, अब परिवार को साथ ले जाना आसान नहीं, भारतीयों का होगा नुकसान
होटलों में UK वीजा के लिए कर सकते हैं आवेदन
बता दें कि अब लोग अपने आस-पास बने होटल में भी UK वीजा के लिए अप्लाई कर सकते हैं। VFS ग्लोबल ने इंडियन होटल्स कंपनी और रेडिसन होटल ग्रुप के साथ मिलकर काम करने का फैसला लिया है। इसके तहत लोग बेंगलुरु, मैंगलोर और विशाखापत्तनम में दोनों ग्रुपों के होटलों में UK वीजा के लिए अप्लाईकर सकते हैं। व्हाइटफील्ड में विवांता बेंगलुरु, ओल्ड पोर्ट रोड पर विवांता मैंगलोर और विशाखापत्तनम में द गेटवे होटल में सर्विस पहले ही शुरू हो चुकी है। यहां पढ़ें पूरी खबर…
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
43 mins agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
1 hr ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
2 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
3 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
5 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
6 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
7 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
7 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
7 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines