UK Visa India Young Professional Scheme

UK Visa पाने का सुनहरा मौका, सिर्फ 3000 भारतीय युवाओं को मिलेगा फायदा, जानें शर्ते और प्रोसेस?

United Kingdom Visa Latest News: भारतीय युवाओं के लिए ब्रिटेन जाने का सुनहरा मौका है। 2 साल का वीजा लेने के लिए ऑनलाइन अप्लाई करें। आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। ब्रिटिश सरकार की एक स्कीम है, जिसके तहत हर साल आवेदन मांगे जाते हैं, जिससे भारतीयों को ब्रिटेन में पढ़ाई और जॉब करने का मौका मिलता है।

Apply Online For United Kingdom Visa: ब्रिटेन जाकर पढ़ाई और जॉब करने का सपना देख रहे भारतीय युवाओं के लिए खुशखबरी है। आज से यूनाइटेड किंगडम के वीजा के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं, लेकिन वीजा पाने का मौका सिर्फ 3 हजार भारतीयों को मिलेगा। आवेदन करने के लिए उम्र 18 से 30 साल होनी चाहिए।

विज्ञापन

ब्रिटिश गवर्नमेंट ने यंग प्रोफेशनल्स के लिए वीजा के दरवाजे खोले हैं। भारत में ब्रिटिश एम्बेसी ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी। स्कीम के तहत 3 हजार भारतीय युवाओं को 2 साल तक ब्रिटेन में रहने, पढ़ाई और नौकरी करने का मौका दिया जाएगा। आवेदकों का सेलेक्शन लॉटरी सिस्टम के जरिए होगा।

विज्ञापन

आवेदन करने के लिए नियम और शर्तें

ब्रिटेन की सरकार ने अपनी ‘इंडिया यंग प्रोफेशनल्स स्कीम‘ के तहत भारतीय युवाओं को वीजा देने का ऐलान किया है। हर साल स्कीम के तहत आवेदन मांगे जाते हैं और लॉटरी के जरिए एप्लिकेशन सेलेक्ट किए जाते हैं। इस साल आवेदन करने की प्रक्रिया आज 20 फरवरी से शुरू हो रही है और अगले 2 दिन तक आवेदन किए जा सकेंगे।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आवेदन करने के लिए पासपोर्ट, डेट ऑफ बर्थ का प्रूफ, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, ईमेल ID, एजुकेशनल डॉक्यूमेंट, फाइनेंशियल डॉक्यूमेंट समेत अन्य जरूरी कागजात होने अनिवार्य हैं। सेलेक्ट होने वाले आवेदक को ईमेल भेजकर रिजल्ट बताया जाएगा। सेलेक्शन होने के बाद 90 दिन के अंदर औपचारिकताएं पूरी करके ब्रिटेन पहुंचना होगा।

विज्ञापन

ब्रिटेन में बदले गए थे टूरिस्ट वीजा के नियम

बता दें कि साल 2024 की शुरुआत में ब्रिटेन ने टूरिस्ट वीजा के नियमों में बदलाव किया था। नए नियम 31 जनवरी से लागू हो गए हैं। नए नियमों के अनुसार, टूरिस्ट वीजा पर ब्रिटेन जाने वाले लोग बिजनेस मीटिंग कर पाएंगे, यानी घूमने के साथ-साथ बिजनेस भी कर सकेंगे। यह फैसला इसलिए लिया गया, ताकि दोनों देशों के बीच बिजनेस और टूरिज्म को बढ़ावा मिले।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन की ओर से भारतीयों को 3 प्रकार के वीजा दिए जाते हैं। इनमें स्किल्ड वर्कर वीजा, स्टार्ट आप वीजा और इनोवेटर वीजा शामिल है। स्किल्ड वर्कर वीजा के लिए अप्लाई करने का अधिकार उन लोगों को, जिनके पास ब्रिटेन की किसी कंपनी का जॉब ऑफर लेटर है, लेकिन 2 साल का वीजा भारतीय युवाओं के लिए काफी फायदे हो सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ