उधमपुर में फिल्टर प्लांट से लीक हुई गैस, खाली कराए गए आस-पास के स्कूल

Jammu Kashmir News: उधमपुर जिले के एक फिल्टर प्लांट से सोमवार को गैस लीक होने के बाद आस-पास के स्कूलों को खाली करवा लिया गया है। लीक पर काबू पाने की कोशिश चल रही है। दमकल विभाग के कर्मचारी और पुलिस मौके पर मौजूद हैं।

Fire Brigade After Gas Leak in Udhampur

गैस लीक के बाद मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

विज्ञापन

Udhampur Gas Leak : जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में एमईएस के फिल्टर प्लांट से गैस लीक होने की खबर सामने आई है। जानकारी मिलते ही आस-पास के स्कूल बंद कर दिए गए और बच्चों को वहां से दूर ले जाया गया। फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंच गए हैं और लीक पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। जानकारी के अनुसार लीक हुई गैस क्लोरीन है। इंजीनियरिंग टीम लीक को ठीक करने के काम में जुटी हुई है।

घटना को लेकर फायर एंड इमरजेंसी डिपार्टमेंट में असिस्टेंट डायरेक्टर सर्वेश्वर लैंगर ने बताया कि क्लोरीन गैस लीक हुई है। संबंधित इंजीनियरिंग टीम काम कर रही है। अगर क्लाउड बनता है तो उससे निपटने के लिए वॉटर स्प्रे किया जाएगा। फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद हैं। आस-पास के इलाके को खाली करवा लिया गया है। एहतियात बरती जा रही है।

विज्ञापन

खबर अपडेट की जा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ