Uddhav Thackeray ‘Satta Jihad’ targeted BJP-RSS: महाराष्ट्र चुनाव से 1 महीने पहले ही राज्य में सियासी घमासान मचा हुआ है। महाराष्ट्र की दो बड़े राजनीतिक गुटों महायुति और MVA ने सियासी मंच पर एक-दूसरे को घेरना शुरू कर दिया है। बीजेपी के नेतृत्व वाली महायुति ने आम चुनाव के दौरान शिवसेना UBT की रणनीति को ‘वोट जिहाद’ का नाम दिया था, जिस पर पलटवार करते हुए उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर ‘सत्ता जिहाद’ का आरोप लगाया था। महाराष्ट्र चुनाव से पहले सत्ता जिहाद एक बार फिर सुर्खियों में है। उद्धव ठाकरे ने सत्ता जिहाद का नारा लगाते हुए बीजेपी को घेरने की कोशिश की है।
बीजेपी और RSS पर साधा निशाना
उद्धव ठाकरे ने पार्टी की वार्षिक दशहरा रैली के दौरान बीजेपी और RSS पर जमकर कटाक्ष किए। उद्धव ठाकरे का कहना है कि बीजेपी सत्ता जिहाद का फॉर्मूला फॉलो कर रही है। वो किसी भी कीमत पर कुर्सी नहीं छोड़ना चाहती और हमेशा सत्ता में बने रहने का सपना देख रही है। मराठा और अल्पसंख्यकों का मत हासिल करने के लिए उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के लोगों से बड़ा वादा किया है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि अगर आगामी विधानसभा चुनाव में MVA की सरकार बनेगी, तो हम महाराष्ट्र के सभी जिलों में छत्रपति शिवाजी महाराज का मंदिर बनवाएंगे।
10 साल के शासन पर उठाए सवाल
RSS पर निशाना साधते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि RSS के मुखिया मोहन भागवत कुछ खतरों के खिलाफ हिंदुओं से एकजुट होने की अपील करते हैं। पिछले 1 दशक से सत्ता में रहने वाली बीजेपी उन्हें सुरक्षित रखने में विफल रही है। मोहन भागवत कहते हैं कि हिंदुओं पर खतरा है और उन्हें एक होना चाहिए। प्रधानमंत्री पिछले 10 साल से भारत को विश्वगुरु बना रहे हैं। अगर आप हिंदुओं को सुरक्षित नहीं रख सकते, तो आप सत्ता में क्यों है?
बदल गई है बीजेपी- उद्धव
उद्धव ठाकरे का कहना है कि वो RSS और मोहन भागवत का सम्मान करते हैं, लेकिन संगठन का नहीं। बीजेपी अलग-अलग दलों के लोगों को अपनी पार्टी में शामिल कर रही है। आज की बीजेपी अटल बिहारी वाजपेयी के जमाने की बीजेपी से बिल्कुल अलग है। तब बीजेपी शुद्ध थी, लेकिन अब यह हाईब्रिड हो गई है। उन्हें खुद को भारतीय जनता पार्टी कहने में शर्म आनी चाहिए, न वो भारतीय है और न ही जनता की पार्टी है।
बीजेपी में लगे कीड़े- उद्धव
उद्धव ठाकरे ने बीजेपी की तुलना कौरवों से की है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का नाम लिए बिना ही उद्धव ठाकरे ने कहा कि जैसे फसलों में कीड़े लग जाते हैं, वैसे ही बीजेपी शिंदे और पवार के साथ मिलकर हो गई है। मुझे यह कहते हुए बहुत खेद हो रहा है कि बीजेपी में भी कीड़े लग गए हैं। वो सत्ता जिहाद पर डटे हैं। उन्हें हर कीमत पर सत्ता चाहिए।
यह भी पढ़ें- दशहरे की रात गोलियों से दहली मायानगरी, कब-कैसे हुई वारदात? Video में देखें पूरी कहानी
संबंधित खबरें
'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
40 mins agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
56 mins ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
1 hr agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
1 hr ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
2 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
2 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
2 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
4 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
4 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines