नई दिल्ली: देश को आज नया मुख्य न्यायाधीश मिलने जा रहा है। जस्टिस यूयू ललित आज देश के नए मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ लेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें शपथ दिलाएंगी। जस्टिस यूयू ललित भारत के 49वें सीजेआई बनेंगे। और उनका कार्यकाल 8 नवंबर 2022 तक होगा।
अभी पढ़ें – वंदे भारत एक्सप्रेस ने तोड़ा रफ्तार का रिकॉर्ड, 180 किमी/घंटा की स्पीड से दौड़ी ट्रेन
जस्टिस ललित को 2014 में सीधे बार से सुप्रीम कोर्ट का जस्टिस बनाया गया था। इससे पहले 1971 में जस्टिस एस एम सिकरी पहले चीफ जस्टिस थे जो सीधे बार से आए थे। जस्टिस ललित का कार्यकाल 8 नवंबर 2022 तक होगा। यानी बतौर चीफ जस्टिस उनका कार्यकाल तीन महीने से भी कम होगा।
कौन हैं जस्टिस यूयू ललित?
जस्टिस यूयू ललित का जन्म महाराष्ट्र के सोलापुर में 9 नवंबर 1957 को हुआ था। उन्होंने सोलापुर के लॉ कॉलेज से वकालत की है। इसके बाद उन्होंने 1983 में एक वकील के रूप में अपना पंजीकरण कराया और दिसंबर 1985 तक बॉम्बे हाईकोर्ट में वकालत की थी। जनवरी 1986 में वे दिल्ली आकर वकालत करने लगे और अप्रैल 2004 में सुप्रीम कोर्ट द्वारा उन्हें एक वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित किया गया।
जस्टिस यूयू ललित 2जी मामलों में सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक के रूप में काम कर चुक हैं। लगातार दो कार्यकाल तक वह सुप्रीम कोर्ट की कानूनी सेवा समिति के सदस्य भी रह चुके हैं। 10 जनवरी 2019 को न्यायाधीश उदय उमेश ललित ने खुद को अयोध्या मामले की सुनवाई कर रही 5 जजों की बेंच से अलग कर सुर्खी बटोरी थी। ऐसा करने के पीछे उन्होंने तर्क दिया था कि करीब 20 साल पहले वह अयोध्या विवाद से जुड़े एक आपराधिक मामले में यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह के वकील रह चुके थे।
यूयू ललित कई हाई-प्रोफाइल केसे से जुड़े रहे हैं। इसमें काला हिरण शिकार मामले में अभिनेता सलमान खान का केस भी शामिल है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण पर पीएम मोदी का जोर
4 hrs agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
5 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
6 hrs ago'अपने राज्य में न दें प्रदर्शन की अनुमति', गृह मंत्रालय का निर्देश
6 hrs ago'राष्ट्रपति ने हमारी बात मानी, अब जाएंगे SC', राहुल गांधी का बड़ा बयान
6 hrs agoमेट्रो-ट्रेनें बंद करने पर सांसद राजीव शुक्ला ने जताया ऐतराज
6 hrs ago'सरकार को बर्खास्त करना होगा', इंडिया गठबंधन की बैठक में बोले राहुल गांधी
8 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
8 hrs agoदिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
10 hrs agoट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines