Uber Moto Women: बेंगलुरु, राइड-हेलिंग ऐप उबर ने गुरुवार को ‘उबर मोटो वीमेन’ लॉन्च किया। यह बेंगलुरु की पहली ऐसी सर्विस है, जो केवल महिलाओं को बाइक राइड देगी। अपने एक बयान में उबर ने कहा कि यह ऑन-डिमांड टू-व्हीलर सर्विस महिलाओं को महिला ड्राइवरों से जोड़ती है और इसे महिलाओं की सुरक्षा और जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसके साथ ही महिला ड्राइवरों को भी एक्स्ट्रा इनकम का विकल्प मिलेगा। आइए इसके बारे में जानते हैं।
क्यों पेश की गई सुविधा?
कंपनी ने बताया कि महिला सवारों और ड्राइवरों से मिली प्रतिक्रिया के आधार पर इस सर्विस को शुरू किया गया है। उबर मोटो वीमेन उन महिलाओं के लिए एक सुरक्षित, किफायती और सुविधाजनक ऑप्शन है, जो महिला ड्राइवरों के साथ सवारी करना पसंद करती हैं।
उबर इंडिया और साउथ एशिया के हेड ऑफ रीजनल बिजनेस ऑपरेशन्स अभिषेक पाध्ये ने कहा कि उबर मोटो विमेन के साथ, हम न केवल महिलाओं के लिए एक सुरक्षित और अधिक सुविधाजनक राइड का ऑप्शन दे रहे हैं, बल्कि महिला ड्राइवरों को भारत के सबसे तेजी से बढ़ते मोबिलिटी सेगमेंट में से एक में फ्लेक्सिबल इनकम का अवसर भी दे रहे हैं।
आगे उन्होंने कहा कि बेंगलुरु हमेशा से इनोवेशन को अपनाने में सबसे आगे रहा है और हमें एक नया बेंचमार्क सेट करने के लिए यहां इस सेवा को लॉन्च कर रहे है।
कहां उपलब्ध होगी सर्विस
कंपनी ने जानकारी दी है कि उबर मोटो विमेन’ आज से बेंगलुरु के सभी प्रमुख हिस्सों में उपलब्ध होगी। राइडर अपनी यात्रा की डिटेल रियल टाइम की ट्रैकिंग के लिए इसे पांच कॉन्टेक्ट के साथ शेयर कर सकते हैं, जबकि यूजर की प्राइवेसी की रक्षा के लिए फोन नंबर और ड्रॉप-ऑफ लोकेशन को गुमनाम रखा जाएगा हैं।
उबर की एक्टिव सिक्योरिटी, राइट चेक, लंबे स्टॉप, बीच रास्ते में ड्रॉप या रूट चेज जैसी समस्याओं की निगरानी करती है और जरूरत पड़ने पर सहायता मिलती है। महिला सवार और ड्राइवरों के पास उबर की 24×7 सुरक्षा हेल्पलाइन तक एक्सेस है, जो जरूरत पड़ने पर महिलाओं को प्राथमिकता सहायता दी जाएगी।
यह भी पढ़ें- कौन है दुनिया का सबसे अमीर राजा? 38 प्लेन, शानदार गाड़िया और 3 लाख करोड़ की नेट वर्थ
संबंधित खबरें
पुलिस ने नहीं दी CJP प्रदर्शन को मंजूरी, दिल्ली बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा
1 hr ago57 मेट्रो बंद, ट्रेनें रद्द, CJP प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने कसी कमर
1 hr agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
1 hr agoभारतीय पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार
2 hrs agoभारत ने स्टारलिंक को ब्लॉक के आरोपों को नकारा; मस्क ने पूछा- असली बॉस कौन?
4 hrs agoउपचुनाव LIVE: पुडुचेरी में NDA की सहयोगी AINRC जीती, बंगाल में BJP आगे
6 hrs agoआज फिर सड़क पर उतरेगा 'INDIA', राष्ट्रपति भवन तक मार्च की तैयारी
6 hrs agoLIVE: राष्ट्रपति ने 'इंडिया अलायंस' को आज रात 8 बजे दिया मुलाकात का वक्त
6 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
15 hrs ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines