क्या है Uber Shikara? श्रीनगर के डल झील में उबर ने शुरू की अपनी पहली जल परिवहन सेवा

What is Uber Shikara: उबर इंडिया के अधिकारियों के अनुसार उबर शिकारा से लोगों को बेहतर अनुभव मिलेगा। बुकिंग के समय ही किराया और अन्य डिटेल पता चल जाएंगे।

Uber Shikara

Uber Shikara

विज्ञापन

What is Uber Shikara: अभी तक आपने Uber की कैब और दोपहिया सर्विस का यूज किया होगा। लेकिन अब आप कंपनी के ऐप से श्रीनगर की डल झील में चलने वाले शिकारा भी बुक कर सकते हैं। दरअसल, सोमवार को उबर ने भारत में अपनी पहली जल परिवहन सेवा शुरू की है। कंपनी के अनुसार अब श्रीनगर की प्रसिद्ध डल झील में शिकारा की बुकिंग के लिए उपलब्ध होगी।

कंपनी के अधिकारियों का दावा है कि इससे कश्मीर घूमने आने वाले पर्यटकों को नया अनुभव मिलेगा और स्थानीय लोगों को फायदा होगा। कंपनी ने अपनी नई सेवा शुरू करते हुए बताया कि लोग उबर ऐप से कहीं भी बैठकर डल झील का शिकारा बुक कर सकते हैं। इससे शिकारा चलाने वालों का मुनाफा बढ़ेगा। इस डिजिटल बुकिंग से  टूरिस्टों का समय बचेगा और आसानी होगी।

विज्ञापन

एक क्लिक पर बुक होगा शिकारा

इस सुविधा से शिकारा को किराए पर लेना पहले से आसान और सुलभ होगा। बताया जा रहा है कि उबर के इस कदम से जम्मू-कश्मीर में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। उबर का कहना है कि शिकारा की बुकिंग ऐप से करने से स्थानीय लोगों को भी काम करने में मदद मिलेगी, यहां झील पर भीड़भाड़ कम होगी, लोग शिकारा पहले से बुक करके आएंगे और बैठने के बाद केवल ओटीपी बताना होगा।

शिकारा कश्मीर का पारंपरिक परिवहन है

यूज करने से पहले बुक करने वाले शिकारा का कितना किराया है, उसे कौन चलाएगा यह भी डिटेल देख सकते हैं। इससे लोग खुद को पहले से अधिक सुरक्षित महसूस करेंगे। बता दें शिकारा कश्मीर का पारंपरिक परिवहन है, यहां घूमने आने वाले लोग इससे झील में सैर करने का अलग ही अनुभव लेते हैं।

विज्ञापन

डल झील तीन दिशाओं से पहाड़ियों से घिरी हुई है

जानकारी के अनुसार डल झील श्रीनगर की एक प्रसिद्ध झील है। ये करीब 18 किलोमीटर क्षेत्र में फैली हुई है। यह झील तीन दिशाओं से पहाड़ियों से घिरी हुई है। उबर इंडिया के अधिकारियों के अनुसार उबर शिकारा से लोगों को बेहतर अनुभव मिलेगा। इसे यूज करने के लिए आपको प्ले स्टोर पर जाकर उबर ऐप को डाउनलोड करना होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ