मिडिल ईस्ट के बाद अब वेस्ट एशिया संकट के बीच शुक्रवार को यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की. राष्ट्रपति शेख मोहम्मद ने खुद पीएम मोदी को फोन किया और पश्चिम एशिया के हालात और आपसी सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की. प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से बताया गया कि दोनों नेताओं ने भारत-UAE के रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के उपायों पर भी चर्चा की.
पीएमओ से जारी एक बयान के अनुसार, दोनों नेताओं ने क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने के प्रयासों में मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता पर बात की. उनकी बातचीत में ऊर्जा, रक्षा, तकनीक, निवेश और स्वास्थ्य जैसे अहम क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा हुई.
यह भी पढ़ें: PM मोदी ने कब-कब किया UPI का इस्तेमाल, अब तक कितना ट्रांजैक्शन?
पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर दी जानकारी
पीएमओ से जारी एक बयान के अनुसार, दोनों नेताओं ने क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने के प्रयासों में मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता पर बात की. उनकी बातचीत में ऊर्जा, रक्षा, तकनीक, निवेश और स्वास्थ्य जैसे अहम क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा हुई. पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘मुझे फोन करने और जन्म दिन की शुभकामनाएं देने के लिए, मैं अपने भाई, यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का आभारी हूं. हमने द्विपक्षीय व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की तथा क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने के प्रयासों पर विचारों का आदान-प्रदान किया.’
यह भी पढ़ें: PM मोदी के बर्थडे पर कश्मीर से केरल तक जश्न, जानिए कहां-कहां जलाया गया ‘आशीर्वाद का दीया’
ब्रिक्स की सफलता के लिए पीएम मोदी को दी बधाई
बयान में कहा गया है, ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने फोन किया. यूएई के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई दी.’ प्रधानमंत्री मोदी बृहस्पतिवार को 76 वर्ष के हो गए. बयान में कहा गया है कि दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में हो रहे घटनाक्रमों पर चर्चा की तथा क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने के प्रयासों में लगातार सहयोग एवं समन्वय बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.
यूएई के राष्ट्रपति ने भारत की सफल ब्रिक्स अध्यक्षता के लिए प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी. पीएम मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में यूएई के युवराज शेख खालिद की भागीदारी और भारत की अध्यक्षता में ठोस नतीजे हासिल करने में यूएई के सहयोग और साझेदारी की सराहना की.
संबंधित खबरें
आज 99 साल के हुए आडवाणी, PM मोदी ने दी बधाई, पुराने दिनों को किया याद
38 mins agoLIVE: PM मोदी ने दिवाली की शुभकामनाएं दीं, सैनिकों के साथ मनाएंग त्योहार
2 hrs agoरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
12 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
15 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
15 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
18 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
20 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
20 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
21 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines