हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'आने वाले क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा...', पीएम मोदी ने टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर दी बधाई

विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी

U-19 World Cup 2023: पहले वुमेंस अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया की जीत पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, विशेष जीत के लिए भारतीय टीम को बधाई। उन्होंने बेहतरीन क्रिकेट खेली है और उनकी सफलता से आने वाले कई क्रिकेटरों को प्रेरणा मिलेगी। टीम को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।

साउथ अफ्रीका में खेला गया वर्ल्ड कप

वुमेंस अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका में खेला गया है। इससे पहले गृहमंत्री अमित शाह ने टीम को इसके लिए बधाई दी थी। BCCI सचिव जय शाह ने ट्वीट कर पूरी टीम और सपोर्ट स्टाफ के लिए 5 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है।

और पढ़िए – भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, जीत के बाद इमोशनल हो गईं कप्तान शेफाली वर्मा, देखें video

विज्ञापन

 

और पढ़िए – भारत की इस बेटी ने पूरे विश्वकप में ठोके सबसे ज्यादा रन, देखिए देखिए टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट

68 रनों पर ऑलआउट किया था 

बता दें फाइनल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 8 विकेट से रौंदकर वर्ल्ड कप पर कब्जा किया है। खिताबी मुकाबला साउथ अफ्रीका के पोचेफस्ट्रूम स्थित सेनवेस पार्क में खेला गया। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय कप्तान शेफाली वर्मा का फैसला सही साबित हुआ और टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 17.1 ओवर में महज 68 रन पर ऑलआउट कर दिया।

विज्ञापन

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola