Jammu Kashmir Terrorist Encounter: जम्मू-कश्मीर में सेना ने शनिवार को एनकाउंटर में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। इससे पहले सेना ने 2 आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर शनिवार सुबह सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। ये आतंकी सेना ने दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग के कछवानी शांगस में मारे हैं। फिलहाल इलाके में सेना सर्च ऑपरेशन चला रही है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुठभेड़ में सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए है। उन्हें इलाज के लिए हाॅस्पिटल ले जाया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
जम्मू-कश्मीर में 2 जगहों पर सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। राजधानी श्रीनगर के खानयार इलाके में शनिवार सुबह 2 आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया। वहीं बांदीपोरा के पन्नेर इलाके में भी सेना के जवानों पर आतंकी रुक-रुककर फायरिंग कर रहे हैं। दोनों ही लोकेशन पर जम्मू-कश्मीर पुलिस भी पहुंची हुई है। इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
इस बीच नेशनल काॅन्फ्रेंस के संयोजक फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि हमले किसी सुनियोजित साजिश के तहत किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उमर अब्दुल्ला सरकार के अस्तित्व में आने के बाद ही ये हमले क्यों हो रहे हैं? सुरक्षाबलों को आंतकियों को पकड़कर पूछताछ करनी चाहिए। इसके पीछे किसी एजेंसी का हाथ भी हो सकता है।
ये भी पढ़ेंः रेहान वाड्रा की सॉफ्ट लॉन्चिंग? राहुल गांधी के साथ आए नजर, राजनीति में एंट्री पर लगने लगे कयास
हमला क्राइसिस पैदा करने की कोशिश
श्रीनगर में मीडिया से बात करते हुए फारूक ने कहा कि हमला क्राइसिस पैदा करने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि आतंकियों को पकड़ो और पूछो कि आखिर कौन करवा रहा है ये सब? ये सभी घटनाएं अभी ही क्यों हो रही है? पहले हमले बंद थे, अभी क्यों हो रहे हैं?
बडगाम में मजदूरों पर हुए आतंकी हमले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए। मुझे तो शक है कि ये वही लोग है जो इस सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं। कश्मीर को अस्थिर करने की कोशिश हो रही है।
ये भी पढ़ेंः Prashant Kishor पार्टी को सलाह देने की लेते हैं कितनी फीस? खुद किया खुलासा
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
1 hr ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
1 hr agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
1 hr agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
2 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
2 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
3 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines