नई दिल्ली: आयरलैंड में रहने वाले केरल मूल के दो 16 साल के लड़कों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों अपने छह अन्य दोस्तों के साथ सोमवार शाम को एनाघ लॉफ झील में तैरने गए थे। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से रूवेन साइमन और जोसेफ सेबेस्टियन की डूबकर मौत हो गई।
अभी पढ़ें – चंद्रबाबू नायडू के NDA में वापसी की चर्चा को BJP नेता ने खारिज किया, TDP को वंशवादी और भ्रष्ट बताया
उत्तरी आयरलैंड की पुलिस सेवा के एक बयान के अनुसार, झील के आसपास मौजूद कई लोगों ने पानी में डूब रहे दोनों लड़कों के संबंध में स्थानीय सुरक्षा कर्मियों को जानकारी दी। उन्होंने दोनों लड़कों को बचाने की कोशिश की लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
उत्तरी आयरलैंड एम्बुलेंस सेवा (एनआईएएस) ने जानकारी दी कि सूचना के बाद आपातकालीन टीम घटनास्थल पर भेजा गया। दोनों में पहले एक को पानी से निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे लड़के को भी रेस्क्यू टीम ने काफी देर बाद पानी से निकाला लेकिन उसकी भी मौत हो चुकी है।
आयरलैंड के प्रधानमंत्री माइकल मार्टिन ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। इस बीच कैथोलिक पैरिश चर्च के पादरी फादर माइकल कैनी ने कहा कि झील में तैरने के लिए कम से कम आठ लड़के साइकिल से गए। उन्होंने बताया कि वे भारतीय केरल समुदाय का हिस्सा हैं। दोनों की मां नर्स हैं।
अभी पढ़ें – Shopian Encounter: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का एक्शन जारी, शोपियां में लश्कर के 3 आतंकी ढेर
घटना की जानकारी के बाद आयरिश के एक अन्य नेता मिशेल ओ’नील ने इस घटना को दिल दहला देने वाली खबर बताया। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि एनाघ लॉफ झील में दो युवा लड़कों की मौत हो गई है। इस कठिन समय में परिवारों, दोस्तों और स्थानीय समुदाय के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
अंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218 किमी दूर हिला इलाका
6 mins agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
29 mins agoदिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
56 mins agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
2 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
4 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
4 hrs ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
5 hrs ago'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी
5 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
5 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines