BJP की नई टीम में 2 मुस्लिम चेहरे भी, जानिए- नितिन नवीन ने किन पर जताया भरोसा?

Tariq Mansoor And Kunwar Basit Ali: बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की नई टीम में प्रोफ्रेसर तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली को अहम जिम्मेदारी दी गई है. आखिर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने यूपी विधानसभा चुनाव से पहले 2 मुस्लिम नेताओं भरोसा क्यों जताया है.

BJP.jpg

कुंवर बासित अली और प्रोफेसर तारिक मंसूर (Photo-Facebook)

Muslim Faces of BJP New Team: बीजेपी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है. चूंकि साल 2027 में यूपी विधानसभा चुनाव होना है, इसलिए लिस्ट में कई ऐसे चेहरों को शामिल किया गया जिससे सभी समुदायों को वोटर्स को लुभाया जा सके. इस में चर्चा का केंद्र उत्तर प्रदेश के 2 मुस्लिम नेता बने हैं जिन्हें पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारियां दी गईं हैं. प्रोफ्रेसर तारिक मंसूर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और कुंवर बासित अली को अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष बनाया है.

विज्ञापन

कौन हैं तारिक मंसूर अली?

प्रोफेसर तारिक मंसूर का जन्म 20 सितंबर 1956 में हुआ है, वो 17 मई 2017 से लेकर 02 अप्रैल 2023 तक अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर रहे हैं. साल 2023 में उन्हें यूपी विधान परिषद के सदस्य के तौर पर नॉमिनेट किया गया. वो वो पद्म पुरस्कार समिति 2023 के सदस्य भी रहे.

विज्ञापन

तारिक मंसूर ने एकेडमिक्स के फील्ड में काफी तजुर्बा हासिल किया है. वो अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के डिपार्टमेंट ऑफ सर्जरी में प्रोफेसर के तौर पर काम कर चुके हैं. वो पॉलिटिकल एनालिस्ट के तौर पर भी काम करते रहे हैं. बीजेपी की नई टीम में उन्हें इसलिए मौका मिला है ताकि पसमांदा मुस्लिमों के बीच पार्टी की पॉपुलैरिटी को और बेहतर किया जा सके.

कौन हैं कुंवर बासित अली?

बीजेपी ने कुंवर बासित अली को अहम जिम्मेदारी देकर एक बड़ा संदेश दिया है. वो काफी वक्त से राजनीतिक तौर पर एक्टिव रहे हैं, उन्हें इससे पहले यूपी बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिल चुकी है. बासिल अली भाजपा के लिए ‘कौमी चौपाल’, ‘मोदी मित्र’ और ‘मदरसों और दरगाहों में योग सत्र’ जैसे कैंपेन चला चुके हैं. जब भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन यूपी के दौरे पर थे तब मुस्लिम कम्यूनिटी से मुलाकात कराने की जिम्मेदारी उनकी ही थी. पार्टी ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है.

विज्ञापन

मुस्लिम चेहरों पर भरोसा क्यों?

भारतीय जनता पार्टी के लिए अगले साल होने वाला यूपी विधानसभा चुनाव बेहद अहम है. राष्ट्रीय सत्ताधारी दल 2027 में सबसे ज्यादा आबादी वाले प्रदेश में जीत की हैट्रिक लगाना चाहती है. तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली की यूपी के मुस्लिम समुदाय के बीच काफी पॉपुलर हैं, ऐसे में बीजेपी की कोशिश समाजवादी पार्टी के पारंपरिक वोट में सेंधमारी करने की होगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ