Jammu-Kashmir: घाटी में एक बार फिर आतंकियों की नापाक हरकत, फायरिंग कर दो लोगों को मौत के घाट उतारा

firing by terrorists

प्रतीकात्मक फोटो

आसिफ सुहाफ, राजौरी: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने एकबार फिर नापाक हरकत ही है। घाटी में एक बार फिर आतंकियों ने फायरिंग कर दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। घटना राजौरी स्थित सैन्य अस्पताल के पास की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, आतंकवादियों ने शुक्रवार सुबह-सुबह गोलीबारी की। घटना में दो व्यक्तियों की मौत हो गई है। पुलिस, सुरक्षा बल और नागरिक प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

विज्ञापन

जम्मू कश्मीर पुलिस के मुताबिक, राजौरी में आर्मी गेट के पास आतंकियों की फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार, फायरिंग की घटना के बाद लोगों ने जम्मू-राजौरी हाईवे पर विरोध करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने सेना की इमारत पर भी किया पथराव

स्थानीय लोगों के अनुसार, आज तड़के राजौरी जिले में सेना के एक शिविर के संतरी द्वारा कथित गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद सेना की इमारत पर स्थानीय लोगों और रिश्तेदारों ने पथराव किया।

भारतीय सेना ने एक बयान में कहा है, “सैन्य अस्पताल के पास राजौरी में अज्ञात आतंकवादियों द्वारा सुबह-सुबह की गई गोलीबारी की घटना में दो व्यक्तियों की मौत हुई है। पुलिस, सुरक्षा बल और नागरिक प्रशासन के अधिकारी मौके पर हैं।”

विज्ञापन

मृतकों की पहचान फरियाना वार्ड नंबर 15 राजौरी निवासी कमल किशोर (पिता- राडू राम) और सुरिंदर कुमार (पिता- ओम प्रकाश) के रूप में हुई है। पुलिस और प्रशासन प्रदर्शनकारियों को शांत करने की कोशिश में जुटी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ