दिल्ली में लश्कर के अटैक के खतरे के बीच पंजाब और कश्मीर में मिले IED, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

उत्तरी कश्मीर में पिछले एक हफ्ते के दौरान यह तीसरा IED मिला है. गुरुवार को तंगमर्ग रोड पर एक IED मिला था और एक बारामूला में पाया गया था.

delhi police

पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दिल्ली में आतंकी हमले की आशंका के बीच देश की राजधानी हाईअलर्ट पर है. इसी बीच पंजाब और कश्मीर में दो IED मिले हैं. हालांकि, अधिकारियों ने IED की बरामदगी को आतंकी साजिश की चेतावनी से नहीं जोड़ा है. लेकिन इस वक्त इन IED मिलने ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता को बढ़ा दिया है.

विज्ञापन

पंजाब में, शुक्रवार को अमृतसर के रैया पुलिस पोस्ट के पास एक संदिग्ध बैग में एक IED मिला. पुलिस ने कहा कि बम निरोधक दस्ते को तुरंत मौके पर भेजा गया और IED को निष्क्रिय कर दिया गया.

विज्ञापन

इंडिया टुडे ने एसएसपी सोहैल कासिम मीर के हवाले से लिखा है, ‘पुलिस चौक के पास एक संदिग्ध बैग देखा गया था. तुरंत बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया, और उन्होंने इसके IED होने की पुष्टि की. बाद में, प्रोटोकॉल के अनुसार, इसे निष्क्रिय कर दिया गया.’

विज्ञापन

उसी दिन, कश्मीर के गांदरबल जिले के सफापोरा में एक और IED मिला. सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के बम निरोधक दस्ते ने IED का पता लगाया और कुछ ही घंटों में इसे निष्क्रिय कर दिया.

विज्ञापन

उत्तरी कश्मीर में पिछले एक हफ्ते के दौरान यह तीसरा IED मिला है. गुरुवार को तंगमर्ग रोड पर एक IED मिला था और एक बारामूला में पाया गया था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ