ऑपरेशन सिंदूर के बाद बौखलाए पाकिस्तान को समर्थन देना तुर्की को काफी महंगा पड़ रहा है। भारत के लोग तुर्की के प्रोडक्ट्स से लेकर यात्रा तक को बायकॉट कर रहे हैं। साथ ही भारतीय विमानन सुरक्षा ब्यूरो ने नेशनल सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए तुर्की की ग्राउंड हैंडलिंग फर्म सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज की भारतीय एयरपोर्ट पर सुरक्षा मंजूरी रद्द कर दी है। भारत सरकार के इस कदम के बाद तुर्की की कंपनी सेलेबी एविएशन की प्रतिक्रिया सामने आई है।
क्या कहा सेलेबी एविएशन ने?
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सिक्योरिटी क्लियरेंस रद्द किए जाने पर तुर्की की कंपनी सेलेबी एविएशन की ओर से बयान जारी किया गया है। बयान में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही ‘गलत और भ्रामक जानकारी’ को हम खारिज करते हैं। कंपनी ने खुद को पूरी तरह भारतीय कानूनों के तहत संचालित, प्रोफेशनल और निष्पक्ष ऑर्गेनाइजेशन बताया है। कंपनी ने कहा कि वह किसी भी विदेशी सरकार, राजनीतिक दल या व्यक्ति से जुड़ी नहीं है।
किसी भी राजनीतिक संगठन से कोई कनेक्शन नहीं: सेलेबी
तुर्की की कंपनी सेलेबी एविएशन ने स्पष्ट किया कि उसका स्वामित्व 65% अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के पास है, जो कनाडा, अमेरिका, ब्रिटेन, सिंगापुर, यूएई और पश्चिमी यूरोप जैसे देशों से हैं। इस 65% में से 15% हिस्सेदारी एक डच कंपनी ‘Alpha Airport Services BV’ के पास है, जबकि तुर्की के सेलेबिओग्लू (Celebioglu) परिवार के दो सदस्यों जान और कैनन सेलेबिओग्लू के पास संयुक्त रूप से 35% हिस्सेदारी है, दोनों किसी भी राजनीतिक संगठन से जुड़े नहीं हैं।
तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन की बेटी से कोई संबंध नहीं: कंपनी
साथ ही सेलेबी एविएशन ने दावा किया कि वह भारत में पिछले 15 साल से कार्यरत है और देश के 9 प्रमुख हवाई अड्डों पर जमीन पर विमान संचालन और कार्गो सेवाएं दे रही है। कंपनी ने बताया कि वह सीधे तौर पर 10,000 से अधिक भारतीयों को रोजगार देती है और अब तक 220 मिलियन डॉलर से अधिक का निवेश कर चुकी है। साथ ही सेलेबी ने तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन की बेटी सुमेये एर्दोआन से किसी भी प्रकार के संबंध या स्वामित्व को सिरे से खारिज किया है। कंपनी ने कहा कि सुमेये एर्दोआन का इसमें कोई निवेश है और न ही उनकी कोई भागीदारी। यह आरोप आरोप पूरी तरह निराधार है।
ये भी पढ़ें:- PAK समर्थक तुर्की को भारत ने दिया बड़ा झटका, सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज की सुरक्षा मंजूरी रद्द, केंद्रीय मंत्री का आया बयान
भारत के एविएशन सेक्टर से 2008 से जुड़ा था सेलेबी एविएशन
सेलेबी एविएशन की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, यह हर साल 58,000 से अधिक उड़ानों और 5,40,000 टन कार्गो को संभालता है। इसके कुल कर्मचारियों की संख्या 7,800 के करीब है। देश की सबसे बड़ी प्रायवेट एयरलाइन कंपनी इंडिगो का टर्किश एयरलाइन के साथ कोडशेयर एग्रीमेंट है। साथ ही एयर इंडिया जैसी कई दूसरी कंपनियों के भी टर्किश एयरलाइन के साथ संबंध हैं। सेलेबी ने मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक जॉइंट वेंचर के तहत साल 2008 में एंट्री की थी। यहां इसे ग्राउंड हैंडलिंग सर्विसेज प्रोवाइड करने का काम सौंपा गया। जिसके बाद इसने धीरे-धीरे अपना विस्तार भारत के अलग अलग प्रमुख शहरों में किया, जिसमें मुंबई, दिल्ली, कोचीन, कन्नूर, बैंगलोर, हैदराबाद, गोवा, अहमदाबाद और चेन्नई जैसे एयरपोर्ट शामिल हैं।
संबंधित खबरें
115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
1 hr agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
2 hrs agoLIVE: आज LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स का विरोध प्रदर्शन, CBD ग्राउंड में देंगे धरना
2 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
3 hrs ago'बाप भी जाएगा में अपमानजनक कुछ नहीं', कांग्रेस ने किया खरगे का बचाव
3 hrs ago'बाप भी जाएगा' बयान पर खरगे के खिलाफ शिकायत, आज BJP का देशव्यापी प्रदर्शन
3 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
11 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
12 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
13 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines