Tunisha Sharma Death Case: शीजान से ब्रेकअप के बाद तुनीशा की लाइफ में आया था ‘अली’
Edited By Amit Kasana

तुनिशा शर्मा शीजान खान
Edited By Amit Kasana

तुनिशा शर्मा शीजान खान
Tunisha Sharma Death Case: टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा सुसाइड केस में सोमवार को नए खुलासे हुए। मुंबई वसई कोर्ट में सुनवाई के दौरान शीजान खान के वकील शेलेंद्र मिश्रा ने अदालत को बताया कि शीजान से ब्रेकअप के बाद तुनिशा की जिंदगी में अली नाम का शख्स आया था। सुसाइड से 15 मिनट पहले भी दोनों के बीच बात हुई थी। वकील ने अदालत को अपना पक्ष बताते हुए कहा, तुनिशा डेटिंग ऐप टिंडर के माध्यम से अली के संपर्क में आई।
Tunisha Sharma death case | Bail plea of accused Sheezan Khan adjourned till 11th January by Vasai Court.
We have asked for another date further & we'll be keeping our perspective in the court on January 11: Tunisha's family's advocate Tarun Sharma pic.twitter.com/xkbrAbjjkh
— ANI (@ANI) January 9, 2023
21 से 23 दिसंबर के बीच उसने फोन पर अली से बात की थी। शीजान के वकील का दावा है कि तुनिशा ने अपने दोस्त पार्थ को सुसाइड से पहले रस्सी भी दिखाई थी। वह बिना डॉक्टर के परामर्श के कुछ दवाईयों का सेवन कर रही थी। शीजान ने इस बारे में उसके परिजनों को बताते हुए उसका ध्यान रखने को कहा था। वहीं, उर्दू सिखाने के बारे में शीजान खान के वकील ने कहा कि वह तुनिशा को उर्दू सीखने के लिए दबाव नहीं डाल रहा था। ब्लकि उसे और उसकी बहन को उर्दू आती ही नहीं है। हिजाब भी उन्होंने एक शूट के लिए पहना था। मामले की अगली सुनवाई 11 जनवरी को होगी।
बता दें कि तुनिशा शर्मा ने 24 दिसंबर को अपने शो ‘अली बाबा दास्तान ए काबुल’ के सेट पर फांसी लगाकर सुसाइड कर ली थी। वह शीजान खान के मेकअप रूप में मृत मिली थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस ने उनके पूर्व बॉयफ्रेंड और को एक्टर शीजान खान का गिरफ्तार किया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: