Truck Drivers Protest : हिट एंड रन कानून के खिलाफ चल रही ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल खत्म हो गई है। सरकार और ट्रांसपोर्टर्स इस बात पर सहमत हुए हैं कि कर्मचारी अपना काम तुरंत शुरू कर देंगे। सरकार ने आश्वासन दिया है कि नया नियम अभी लागू नहीं हुआ है और चर्चा करने के बाद ही इसे लागू किया जाएगा।
केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने कहा कि हमने ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के प्रतिनिधियों से बात की है। सरकार यह कहना चाहती है कि नया नियम अभी लागू नहीं हुआ है। भारतीय न्याय संहिता 106/2 को लागू करने से पहले हम ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा करेंगे और उसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा।
बता दें कि भारतीय न्याय संहिता के तहत हिट एंड रन के मामलों में नए नियम में 10 साल की जेल या सात लाख रुपये के जुर्माने का प्रावधान किया गया है। पहले इसमें सजा दो साल कारावास की थी। ट्रक ड्राइवर इसी नियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे और सरकार से इस कानून को तुरंत वापस लेने की मांग कर रहे थे।
पंजाब में टैंकर तेल लेकर रवाना हुए
सरकार की ओर से आश्वासन मिलते ही पंजाब में टैंकरों से पेट्रोल और डीजल की सप्लाई शुरू हो गई है। रात 9 बजे जालंधर से तेल के 169 टैंकर रवाना हुए। वहीं, बठिंडा से 87 और संगरूर से 62 टैंकर अलग-अलग जिलों में तेल आपूर्ति के लिए निकल चुके हैं।
ये भी पढ़ें: क्या है ‘हिट एंड रन’ पर नया कानून?
ये भी पढ़ें: ED के सामने पेश हुए कार्ति चिदंबरम
ये भी पढ़ें: जापान में क्यों आते हैं इतने भूकंप?
संबंधित खबरें
'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
26 mins agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
30 mins agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
1 hr agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
1 hr agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
2 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
2 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
3 hrs agoक्या है चुनाव आयोग का ECINET ऐप, आम आदमी को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?
3 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
4 hrs ago'हमेशा के लिए कब्जा नहीं...', रामलीला मैदान में धरने पर SC की टिप्पणी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines