हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

सब्जियों के 'लाल' के लूट की एक और घटना! 21 लाख रुपये के टमाटर जयपुर ले जा रहा ट्रक लापता

विज्ञापन

Tomato Truck Stolen: कर्नाटक के कोलार से राजस्थान के जयपुर तक लगभग 21 लाख रुपये के टमाटर ले जा रहा एक ट्रक लापता हो गया है। कोलार के महत ट्रांसपोर्ट का ट्रक 27 जुलाई को निकला था लेकिन अभी तक नहीं पहुंचा है। कर्नाटक पुलिस ने घटना की पुष्टि की है। बता दें कि ये घटना देश भर में टमाटर की बढ़ती कीमतों के बीच सामने आई है।

कोलार में मंडी मालिक ने ट्रक और टमाटर गायब होने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार, ट्रक का मालिक वाहन और उसका माल गायब होने के बाद से ड्राइवर से संपर्क करने में असमर्थ है। पुलिस ने कहा कि ट्रक चालक और क्लीनर पर वाहन और टमाटर दोनों चुराने का संदेह है। फिलहाल आगे की जांच चल रही है।

कर्नाटक के हसन में खेत से चोरी हुए थे डेढ़ लाख रुपये के टमाटर

इसी तरह के एक मामले में, जुलाई में कर्नाटक के हसन जिले में कुछ अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर एक खेत से 1.5 लाख रुपये के टमाटर चुरा लिए थे और भाग गए थे।

विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में किसान ने बताया कि जब वह अपने खेत पर पहुंचा तो देखा कि उसकी टमाटर की फसल गायब है। किसान के मुताबिक, चोर करीब 50-60 बैग लेकर खेत में घुसे और उनमें करीब डेढ़ लाख के टमाटर भरे और तुरंत भाग गए।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola