हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अल-फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन की बढ़ी मुसीबतें, आलीशान मकान अवैध घोषित, चलेगा बुलडोजर

दिल्ली ब्लास्ट मामले में जुड़े अहम किरदार और यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी के महू स्थित मकान को अब कैंटबोर्ड ने अवैध घोषित कर दिया है.

विज्ञापन

Delhi Car Blast: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लाला किले के पास हुए कार बम ब्लास्ट मामले के बाद चर्चा में आई फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन और संस्थापक जवाद अहमद सिद्दीकी पर शिकंजा कसता जा रहा है. मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा गिरफ्तारी के बाद अब सिद्दीकी के इंदौर स्थित घर पर बुलडोजर कार्रवाई करने की तैयारी चल रही है. दिल्ली बम ब्लास्ट मामले में अब तक कई लोगों से पूछताछ हो चुकी है, जबकि कई लोगों की गिरफ्तारी भी की जा चुकी है. दिल्ली ब्लास्ट कनेक्शन में अल-फलाह यूनिवर्सिटी की सदस्यता पहले ही रद्द की जा चुकी है. अब जवाद अहमद सिद्दीकी की मुसीबतें भी बढ़ने वाली हैं.

अवैध घोषित हुआ जवाद अहमद सिद्दीकी का घर


प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिल्ली ब्लास्ट मामले में जुड़े अहम किरदार और यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी के महू स्थित मकान को अब कैंटबोर्ड ने अवैध घोषित कर दिया है. नोटिस चिपका कर साफ निर्देश दे दिए गए हैं कि मकान को 3 दिन के भीतर हटाना होगा. कैंटबोर्ड के अधिकारियों ने बुधवार सुबह टीम के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की. जांच में सामने आया कि यह मकान 860 वर्ग फीट क्षेत्र में बना है, लेकिन निर्माण अनुमति लिए बिना ही इसे जी-प्लस वन स्ट्रक्चर के रूप में अतिक्रमण कर खड़ा किया गया है.

यह भी पढ़ें: कश्मीर में SIA की बड़ी छापेमारी, ‘कश्मीर टाइम्स’ ऑफिस में मिले AK-47 के 14 कारतूस और हैंडग्रेनेड

विज्ञापन

बिना मंजूरी बनाया गया बेसमेंट


कैंटबोर्ड के CEO विकास कुमार ने बताया कि मकान में तीन तरफ से 20 से अधिक बड़ी खिड़कियां बनाई गई हैं, जो निर्माण नियमों के खिलाफ है. सबसे बड़ा खुलासा यह कि घर के अंदर एक अवैध तलघर (बेसमेंट) भी बनाया गया है, जिसकी कोई मंजूरी नहीं ली गई. कैंटबोर्ड ने इसे गंभीर उल्लंघन मानते हुए तत्काल नोटिस जारी किया है. नोटिस में साफ लिखा है कि अगर सिद्दीकी पक्ष तीन दिनों के भीतर स्वयं निर्माण नहीं हटाता, तो बोर्ड खुद कार्रवाई करेगा और इसके खर्च की रिकवरी भी की जाएगी.

अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां


दिल्ली बम ब्लास्ट की जांच के साथ अब महू में अवैध निर्माण को लेकर एक और बड़ी कार्रवाई शुरू हो चुकी है. सवाल यह भी है कि क्या इस मकान का किसी गतिविधि से सीधा या अप्रत्यक्ष कनेक्शन था? इसकी छानबीन अब आगे की जांच में सामने आएगी. फिलहाल इंदौर और दिल्ली दोनों जगहों पर एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola