त्रिपुरा में जमीन विवाद को लेकर रिश्तेदार ने की पति-पत्नी की हत्या, दो बेटों को भी किया घायल

Tripura Murdered: त्रिपुरा से रिश्तों को कंलकित करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां जमीन विवाद को लेकर भतीजे ने अपने ही चाचा-चाची की हत्या कर दी और अपने दो चचेरे भाइयों को घायल कर दिया।

Couple Murdered in Tripura

सांकेतिक तस्वीर।

Tripura Couple Murdered: त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां एक रिश्तेदार ने जमीन विवाद में पति-पत्नी की हत्या कर दी और उनके दो बेटों को भी घायल कर दिया। त्रिपुरा पुलिस ने यह जानकारी दी है। त्रिपुरा पुलिस ने कहा कि उन्होंने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन

आरोपी भतीजा हुआ गिरफ्तार

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि शनिवार को त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले में एक दंपत्ति की हत्या कर दी गई और उनके दो बेटों को भी उनके ही रिश्तेदार ने जमीन विवाद में घायल कर दिया। बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मृतकों की पहचान बिप्लब दास और शिमू दास के रूप में हुई है। वे बिशालगर के दीनदयाल चौमुहानी के रहने वाले थे। उनके बेटे जॉय दास और किशन दास को गंभीर हालत में अगरतला के जीबीपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, आरोपी की पहचान अजंतो दास के रूप में हुई है, जो बिप्लब दास का भतीजा है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार देर रात बिप्लब दास और अजंतो के बीच जमीन को लेकर झगड़ा हुआ था। अजंतो ने कथित तौर पर दास पर धारदार हथियार से हमला किया। इसके बाद जब दास को बचाने के लिए उसकी पत्नी और बेटे आए तो आरोपी ने उनपर भी हमला कर दिया। हमले में घायल लोगों को पड़ोसियों ने अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर बिप्लब दास को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और अन्य को जीबीपी अस्पताल रेफर कर दिया, जहां दास की पत्नी शिमू ने दम तोड़ दिया। पुलिस मुख्यालय के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।”

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ