Tripura Assembly Election: कांग्रेस ने त्रिपुरा चुनाव के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट; खड़गे, राहुल समेत ये नाम शामिल

Karnataka Assembly Elections, Congress, Karnataka Elections 2023
विज्ञापन

Tripura Assembly Election: कांग्रेस ने त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। सूची में पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी सांसद राहुल गांधी, अधीर रंजन चौधरी, प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम शामिल है।

इनके अलावा छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, हिमाचल के सीएम एसएस सुक्खू, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, सचिन पायलट और अन्य कांग्रेस के नेताओं को भी त्रिपुरा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बनाया गया है।

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची भी जारी की

आगामी त्रिपुरा विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही कांग्रेस ने 17 उम्मीदवारों की सूची की घोषणा की है। अगरतला के विधायक सुदीप रॉय बर्मन को पार्टी ने एक बार फिर से अगरतला से ही उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि सुदीप रॉय बर्मन भाजपा सरकार में मंत्री रहे हैं। कांग्रेस इस बार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के साथ गठबंधन कर राज्य में अगला विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है।

विज्ञापन

माकपा नीत वाम मोर्चे ने इस सप्ताह की शुरुआत में विधानसभा की 60 में से 47 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। 47 सीटों में से CPI (M) 43 सीटों के लिए चुनाव लड़ेगी, जबकि अन्य वाम दल – CPI, RSP, फॉरवर्ड ब्लॉक एक-एक उम्मीदवार खड़ा करेंगे। वाममोर्चा ने 24 नए चेहरों को चुनावी मैदान में उतारा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ