Trinamool Congress leaders Abhishek Banerjee And 30 others detained by Delhi police: दिल्ली पुलिस ने कृषि भवन में धरने पर बैठे पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी समेत 30 नेताओं को हिरासत में लिया है। ये सभी केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति से मुलाकात न होने पर कृषि भवन में ही धरने पर बैठे थे। पुलिस ने जबरन इन्हें वहां से हटाया है। जिसके बाद पुलिस सभी को वैन में बिठाकर ले गई। तृणमूल कांग्रेस पार्टी का आरोप है कि नेताओं को पुलिस ने घसीटा है।
पार्टी ने कहा कि महासचिव अभिषेक बनर्जी सहित तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के 30 नेताओं को दिल्ली में कृषि भवन के अंदर उनके विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया। पार्टी सदस्यों द्वारा साझा किए गए वीडियो में सांसद महुआ मोइत्रा सहित नेताओं को पुलिस द्वारा कृषि भवन से घसीटते हुए दिखाया गया है।
पहले राजघाट पर शुरू किया था धरना
अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी प्रतिनिधिमंडल जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता, सांसद और विधायक शामिल हैं, सोमवार से दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। उन्होंने मनरेगा की धनराशि जारी करने की मांग को लेकर सोमवार को गांधी जयंती के अवसर पर राजघाट पर धरना शुरू किया।
प्रतिनिधिमंडल विरोध प्रदर्शन करने के लिए 49 बसों से राष्ट्रीय राजधानी पहुंचा था। टीमएसी नेताओं का दावा है कि राज्यमंत्री ने यह कहते हुए मिलने से मना कर दिया कि वह पांच से ज्यादा प्रतिनिधियों से मुलाकात नहीं करेंगी। इसके बाद टीमएसी नेताओं ने बिना मिले वहां से जाने से इंकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और मंत्रालय से बाहर निकाल दिया।
अभिषेक ने कहा- 90 मिनट इंतजार के बाद मंत्री ने मिलने से किया मना
हिरासत में लिए जाने से पहले टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि आज शाम 6 बजे हमारा केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति से मिलने का कार्यक्रम था, हमने 90 मिनट तक इंतजार किया। जिसके बाद हमें बताया गया कि वह हमसे नहीं मिल पाएंगी। आज शाम 4 बजे सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात हुई लेकिन हमें यहीं इंतजार कराया गया। अगर वह हमसे नहीं मिलना चाहती तो ठीक है, लेकिन हम यहां से कहीं नहीं जाएंगे, यहीं बैठे रहेंगे।
यह भी पढ़ें: पागल ने कुत्ते ने काटा है जो, KTR ने साधा PM मोदी पर निशाना, KCR के NDA में शामिल होने के दावे को किया खारिज
संबंधित खबरें
दिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
1 hr ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
3 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
3 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
3 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
4 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
4 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
5 hrs agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
5 hrs ago'धांधली हुई तो सबूत दो', 124 पूर्व IAS-IFS अफसरों ने SIR को ठहराया सही
5 hrs agoकौन हैं 'अंग्रेज' ज्यां द्रेज? पुलिस भी नहीं रोक पाई जंतर-मंतर जाने से
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines