Bengal Lok Sabha Election Result 2024: नरेंद्र मोदी की सरकार में बंगाल के दो नेताओं को राज्य मंत्री का पद मिला है। जिसको लेकर राज्यसभा सांसद और तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने निशाना साधा है। उन्होंने बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए दोनों मंत्रियों को हाफ पैंट मंत्री की संज्ञा दी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में ब्रायन ने कहा कि उनको संदेह है कि ये सरकार सिर्फ एक पखवाड़े तक ही चलेगी। ऐसा ही संदेह टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी जता चुकी हैं। ममता बनर्जी ने पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह से भी दूरी बनाई थी। वे दिल्ली नहीं आई थीं।
कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने भी शपथ ग्रहण समारोह पर निशाना साधा था। उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह को अस्थायी करार दिया था। ब्रायन ने दावा किया कि जनता ने पीएम मोदी और भाजपा के खिलाफ जनादेश दिया है। समाजवादी पार्टी, शिवसेना (यूटीबी) और आम आदमी पार्टी समारोह से दूर रहे हैं। ये इंडिया ब्लॉक के अहम साथी हैं।
राजनीतिक शिष्टाचार का पालन करे बीजेपी
टीएमसी नेता ने कहा कि पार्टी को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए रविवार को पौने 1 बजे दिल्ली कार्यालय में निमंत्रण पत्र मिला था। रविवार होने के कारण उस समय कार्यालय में कोई नहीं था। भाजपा ने उनके खिलाफ समारोह में नहीं आने पर अशिष्टता जैसे शब्द कहे थे। टीएमसी नेता ने कहा कि इस प्रकार की टिप्पणी गलत है। भाजपा को राजनीतिक शिष्टाचार का पालन करना चाहिए। पीएम मोदी ने 2024 आम चुनाव में देश को विभाजित करने वाले बयान दिए। जिससे नफरत का माहौल बना। लेकिन समय रहते लोग समझ गए और बीजेपी को वोट नहीं दिए। उन्होंने दावा किया कि अगर ये सरकार चली, तो 2024 की सर्दियों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। तब महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होंगे।
यह भी पढ़ें:नड्डा के बाद BJP का अगला अध्यक्ष कौन? अनुराग ठाकुर के अलावा कौन-कौन से नेता दौड़ में?
इंडिया ब्लॉक को लेकर उन्होंने कहा कि वे हाथ पर हाथ धरे नहीं बैठे हैं। उन लोगों की नजर हालात पर है। उनकी लॉबी पूरी तरह सक्रिय है। टीएमसी के सभी सांसदों ने दिल्ली आकर संसद भवन से अपने पहचान पत्र ले लिए हैं। टीएमसी के लोकसभा नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने भी पीएम मोदी के तीसरी बार शपथ लेने पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि जवाहर लाल नेहरू की बराबरी जैसी कोई बात नहीं है। नेहरू ने जब 1962 में तीसरी बार शपथ ली थी, तो उनके पास 361 एमपी थे। हालांकि 1957 के बजाय नंबर 10 कम हुए। लेकिन मोदी के साथ ऐसा नहीं हुआ। उनकी पार्टी ही बहुमत से दूर है। सुदीप ने दावा किया कि इंडिया ब्लॉक और टीएमसी संसद के कामकाज में सरकार का सकारात्मक सहयोग करेंगे।
संबंधित खबरें
'भारत के यूथ को कोई रोक नहीं सकता...', CJP प्रदर्शन के बीच चिराग पासवान
11 mins agoप्लेन में घुसकर पुलिस ने अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका को किया डिटेन
16 mins agoCJP प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस ने क्रिमिनल रिकॉर्ड वाले 40 लोग हिरासत में लिया
1 hr agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
1 hr ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
1 hr agoएक घंटे में 300 से ज्यादा कॉल... CJP के सौरव दास का फोन नंबर हुआ लीक
2 hrs agoCJP प्रदर्शन के चलते रद्द हुईं ट्रेनों की टिकटों का कैसे मिलेगा रिफंड?
2 hrs ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
3 hrs ago12 डिटेंशन सेंटर, बैरिकेडिंग, बॉर्डर सील...CJP प्रदर्शन रोकने का मेगा प्लान
4 hrs agoLIVE: CJP प्रोटेस्ट से पहले गाजीपुर बॉर्डर पर पत्थरों की बैरिकेडिंग
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines