फर्जी सर्टिफिकेट मामले में बर्खास्त ट्रेनी IAS ऑफिसर पूजा खेड़कर को बड़ी राहत, SC ने दी अग्रिम जमानत

बर्खास्त ट्रेनी आईएएस ऑफिसर पूजा खेड़कर को बड़ी राहत मिली। सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी सर्टिफिकेट मामले में उन्हें अग्रिम जमानत दे दी और जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया।

Puja Khedkar Audi seized

पूजा खेडकर।

फर्जी सर्टिफिकेट मामले में बर्खास्त ट्रेनी IAS ऑफिसर पूजा खेड़कर को बड़ी राहत राहत मिली। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत दी। जस्टिस बी.वी नागरत्ना ने इस मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि जिस तरह के आरोप पूजा खेड़कर पर लगे हैं, उस मामले में हाई कोर्ट से ही अग्रिम जमानत मिल जानी चाहिए थी।

विज्ञापन

सिविल सेवा परीक्षा में धोखाधड़ी करने, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और दिव्यांगता वर्ग के तहत रिजर्वेशन का गलत फायद उठाने का पूजा खेड़कर पर आरोप लगा है। जस्टिस बी.वी नागरत्ना और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने पूजा खेड़कर को जांच में शामिल होकर सहयोग करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन

जानें सुप्रीम कोर्ट ने क्या की टिप्पणी?

सुप्रीम कोर्ट ने पूजा खेड़कर को जमानत देते हुए कहा कि उसके ऊपर कौन सा गंभीर अपराध है? वह कोई आतंकी या मादक पदार्थ माफिया नहीं है। हत्या का भी आरोप है। पूजा खेड़कर ने अपना सबकुछ खो दिया, अब उन्हें कहीं नौकरी भी नहीं मिलेगी। अदालत ने जांच एजेंसी को कहा कि आप अपनी जांच पूरी करें।

विज्ञापन

पूजा खेड़कर की गिरफ्तारी पर पहले से लगी है रोक

आपको बता दें कि पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने पूजा खेड़कर की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। साथ ही SC ने चेतावनी दी थी कि अगर पूजा खेड़कर ने जांच में सहयोग नहीं किया तो कोर्ट कड़ा फैसला लेगा। इसी क्रम में सुप्रीम कोर्ट ने 21 मई यानी आज पूजा खेड़कर को अग्रिम जमानत दे दी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ