2 Indigo Flight Received Bomb Threat: 30 से 25 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे 2 विमानों में बम होने की धमकी मिलने से 700 से ज्यादा पैसेंजरों की जान दांव पर लग गई है। जी हां, आज सुबह जहां एयर इंडिया की फ्लाइट में बम होने की धमकी मिली थी, वहीं अब इंडिगो की 2 फ्लाइट में बम होने की धमकी मिली है। तीनों इंटरनेशनल फ्लाइट हैं। एयर इंडिया की फ्लाइट मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही थी।
वही इंडिगो की एक फ्लाइट 6E 56 मुंबई से जेद्दाह जा रही थी और दूसरी फ्लाइट 6E 1275 ने भी मुंबई से मस्कट के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन जब दोनों फ्लाइट आसमान में थीं तो एयरपोर्ट स्टाफ को दोनों फ्लाइट में बम होने की धमकी मिली। आनन फानन में दोनों फ्लाइट की नजदीकी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराकर डॉग और बम स्कवाड से जांच कराई गई। पैसेंजरों और क्रू मेंबर्स को रेस्क्यू कर लिया गया है।
एयर इंडिया फ्लाइट में भी बम की धमकी थी
बता दें कि सुबह एयर इंडिया की फ्लाइट ने मुंबई एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। इस फ्लाइट को न्यूयॉर्क जाना था, लेकिन जब फ्लाइट आसमान में थी तो क्रू मेंबर्स को फ्लाइट में बम होने का अलर्ट मिला। यह सुनते ही उनके होश उड़ गए। आनन फानन में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग अनाउंस की गई तो पैसेंजरों में हड़कंप मच गया। फ्लाइट को दिल्ली डायवर्ट किया गया था। दिल्ली में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट की लैंडिंग कराई गई और पैसेंजरों-क्रू मेंबर्स को रेस्क्यू किया गया। बम और डॉग स्कवाड से प्लेन का कोना-कोना खंगाला गया। पैसेंजरों और उनके सामान की चैकिंग भी की गई, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पूरी तसल्ली होने के बाद ही फ्लाइट को न्यूयॉर्क के लिए रवाना किया गया, लेकिन करीब 2 घंटे पैसेंजरों की जान सांसत में फंसी रही।
ट्रेन को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली
बता दें कि 3 फ्लाइटों के अलावा भारत में एक ट्रेन को भी उड़ाने की धमकी मिली है। मुंबई-हावड़ा मेल को टाइमर बम से ब्लास्ट करके उड़ाने की धमकी मिली तो रेलवे में हड़कंप मच गया। आज सुबह करीब 4 बजे ऑफ-कंट्रोल रूम को यह संदेश मिला। जैसे ही मैसेज रिसीव हुआ, रेड अलर्ट जारी कर दिया गया। रेलवे अधिकारियों, GRP को सूचना दी गई। मुंबई-हावड़ा मेल को 12809 को जहां है, वहीं रोकने के आदेश दिए गए। इसके बाद ट्रेन को जलगांव स्टेशन पर रोककर खाली कराया गया। पैसेंजरों और उनके सामान की जांच की गई। बम और डॉग स्कवाड के साथ ट्रेन का एक-एक कोच खंगाला गया, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। CRPO मध्य रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार, जांच से संतुष्ट होने के बाद ही ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
संबंधित खबरें
NCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 hr ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
3 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
4 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
7 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
7 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
7 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
7 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
8 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
8 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines