Sabarmati Express Derailment Horrible Story: साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने के बाद रेलवे विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। वाराणसी से अहमदाबाद के लिए निकली ट्रेन सुबह करीब 3 बजे पटरी से उतर गई। इंजन के साथ पीछे-पीछे बोगियां उतरती चली गईं, लेकिन बोगियां पलटी नहीं, बल्कि इंजन के रुकते ही बोगियां रुक गई।
यही वजह रही कि किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन पैसेंजरों में चीख पुकार मच गई थी। एक तरह से पूरी ट्रेन में भगदड़ की स्थिति बनी हुई थी। ट्रेन में करीब 1640 पैसेंजर्स थे, जिनमें से कुछ को मामूली खरोंचे लगी। रेलवे अधिकारियों ने हादसे के बारे में पैसेंजरों ने बातचीत की तो उन्होंने हादसे के समय क्या महसूस किया? ट्रेन पटरियों से किस तरह उतरी? इस बारे में बात की और अपना शक भी जताया।
2 पैसेंजरों ने सुनाई ट्रेन हादसे की आपबीती
ट्रेन पटरी से उतरने पर खिड़की के पास बैठे मनोज घायल हो गए। उन्होंने बताया कि जब ट्रेन पटरी से उतर रही थी तो उन्होंने आंखों से देखी। उन्होंने बताया कि वे मोबाइल देख रहे थे और बाकी पैसेंजर्स सो रहे थे। ट्रेन अचानक स्लो हो गई और पटरी से उतरती चली गई। एक अन्य पैसेंजर रामजी वर्मा ने बताया कि वे सो रहे थे, अचानक जोरदार झटका लगा और उनका दिल दहल गया। धड़-धड़ की आवाजें आ रही थीं, फिर अचानक ट्रेन रुक गई। बाहर आकर देखा तो ट्रेन पटरी से नीचे थी।
पैसेंजर चिल्ला रहे थे, बोगियों से उतर रहे थे। कुछ समझ ही नहीं आया कि क्या हुआ? बाहर इतना अंधेरा था कि यह भी पता नहीं लगा कि ट्रेन है कहां? पायलट से पूछा तो उसने बताया कि ट्रेन पटरी से उतर गई है। घबराएं नहीं, सब ठीक है। सभी पैसेंजर्स मिलकर एक दूसरे को संभालें। रामखेलावन ने बताया कि वह उस जगह रहते हैं, जहां हादसा हुआ। उन्होंने बहुत तेज और भयानक आवाज सुनी। उनकी आंख खुली और बाहर जाकर देखा तो ट्रेन पटरी से उतरी हुई थी।
संबंधित खबरें
जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
7 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
7 hrs ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
8 hrs agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
8 hrs agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
9 hrs agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
10 hrs agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
14 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
15 hrs agoक्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों-विधायकों को अरेस्ट कर सकती है पुलिस?
17 hrs agoरूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत का प्लान तैयार, क्या है वो 3 पॉइन्ट?
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines