Sabarmati Express Derail in Kanpur: उत्तरप्रदेश के कानपुर में साबरमती एक्सप्रेस डिरेल हो गई। 25 डिब्बे पटरी से उतर गए। ट्रेन वाराणसी से अहमदाबाद जा रही थी। हादसे में किसी की जान नहीं गई। हालांकि कुछ यात्री घायल हुए हैं। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसा देर रात 2 बजकर 45 मिनट कानपुर शहर से 11 किमी. दूर भीमसेन और गोविंदपुरी स्टेशन के बीच हुआ। इस बीच कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। वहीं कानपुर से बुंदेलखंड जाने वाली ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 6 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। वहीं 3 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है।
इन ट्रेनों को किया गया रद्द
- 01823/01824 (झांसी-लखनऊ)
- 11109 (झांसी-लखनऊ )
- 01802/01801 (कानपुर-मानिकपुर)
- 01814/01813 (कानपुर-वी झांसी)
- 01887/01888 (ग्वालियर-इटावा)
- 01889/01890 (ग्वालियर-भिंड)
वहीं 3 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। जिसकी सूची इस प्रकार है।
1. 11110 (लखनऊ जंक्शन-वी झांसी) परिवर्तित मार्ग गोविंदपुरी-इटावा-भिंड-ग्वालियर-वी झांसी
2. 22537(गोरखपुर-लो.तिलक टर्मिनल) परिवर्तित मार्ग गोविंदपुरी-इटावा-भिंड-ग्वालियर-वी झांसी
3. 20104(गोरखपुर-लो.तिलक टर्मिनल) परिवर्तित मार्ग कानपुर-इटावा-भिंड-ग्वालियर-वी झांसी
ये भी पढ़ेंः एक और भीषण ट्रेन हादसा, यात्रियों में मची चीख पुकार; पटरी से उतरी साबरमती एक्सप्रेस
सिलीगुड़ी में डिरेल हुई मालगाड़ी
साबरमती एक्सप्रेस के अलावा सिलीगुड़ी रंगा पानी इलाके में मालगाड़ी पटरी से उतर गई। जानकारी के अनुसार मालगाड़ी ईंधन लेकर जा रही थी। रेल मंत्रालय के अनुसार हादसा एक प्राइवेट यार्ड में हुआ। रेल मंत्रालय का इससे कोई लेना देना नहीं है। बता दें कि इससे पहले भी रंगा पानी में 15 दिन पहले एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई थी। यह वही क्षेत्र हैं जहां 2 महीने में 3 ट्रेनें दुर्घटनाग्रसत हो चुकी हैं।
ये भी पढ़ेंःसाबरमती ट्रेन हादसे की असली वजह आई सामने; 25 डिब्बे पटरी से उतरे, जानें क्या बोले अधिकारी?
संबंधित खबरें
'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर BJP मंत्री पर पलटवार
28 mins agoLIVE: अफगानिस्तान में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 रही तीव्रता
1 hr agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
1 hr ago90% घटे कैंसर की दवाइयों के रेट, जानें कब से लागू होंगी नई कीमतें?
2 hrs agoदिल्ली-NCR में 'अर्नब' से बदला मौसम, सुबह-सुबह बरसे बादल और चली ठंडी हवाएं
2 hrs ago'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
10 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
12 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
13 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
15 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines