Latehar Railway Station Intercity Express Fire Rumors: झारखंड के धनबाद जिले में बीती रात दर्दनाक ट्रेन हादसा हुआ। जब गरीब रथ रांची सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस लातेहार शहर के कुमंडीह रेलवे स्टेशन के पास पहुंची तो अचानक ट्रेन में हड़कंप मच गया। किसी ने अफवाह फैला दी कि ट्रेन में आग लग गई है। इससे पैसेंजरों में अफरा तफरी मच गई। वे जान बचाने के लिए चलती ट्रेन से उतरने लगे। कई पैसेंजरों ने ट्रेन से छलांग लगा दी। इस दौरान दूसरी साइड से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आने से 3 पैसेंजरों की मौत हो गई। कुछ पैसेंजर घायल भी हुए हैं। मृतकों में एक महिला शामिल है। मालगाड़ी की चपेट में आने से एक बच्चा भी घायल हुआ, जिसकी हालत अब खतरे से बाहर है।
यह भी पढ़ें:29000 फीट ऊंचाई, अचानक जहाज में बम फटा और 3 टुकड़े हो गए, आरोपियों समेत 81 पैसेंजरों के मिले चिथड़े
पुलिस पूछताछ में नहीं मिला आरोपी का सुराग
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ट्रेन नंबर 18635 से पैसेंजरों को कूदते देख रेलवे स्टेशन पर भी अफरा तफरी मच गई। स्टेशन मास्टर ने तुरंत ट्रेन को रुकवाया और आग फैलने की घटना की जांच की, लेकिन कहीं कोई आग नहीं लगी थी। हादसे की सूचना मिलते ही GRP पुलिस, शहरी पुलिस और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर डाल्टनगंज अस्पताल पहुंचाया। घायलों को सदर अस्पताल लातेहार पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया। गरीब रथ करीब 2 घंटे स्टेशन पर खड़ी रही। रेलवे अधिकारियों और पुलिस ने पैसेंजरों और पायलटों से पूछताछ की, लेकिन यह पता नहीं चल पाया कि ट्रेन में आग लगने की अफवाह किसने फैलाई थी?
यह भी पढ़ें:ऊंची-ऊंची लपटें, धमाके से टूटते शीशे और…बीच सड़क आग का गोला बनी बस का डराने वाला विडियो
मृतकों की शिनाख्त हुई, पुलिस की जांच जारी
धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि हादसे में मरने वाले लोगों की पहचान हो गई है। मरने वाली महिला का नाम मंजू देवी पत्नी दीपक प्रसाद निवासी नासरीगंज बिहार के रूप में हुई है, जो ओडिशा के पुरी से पति-बच्चे के साथ लौट रही थी। दूसरे मृतक की पहचान नंदलाल शुक्ला निवासी बैरिया चौक मेदिनीनगर, जिला रांची झारखंड के रूप में हुई, जो इलाज कराकर अपने घर लौट रहे थे। शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। वहीं आग लगने की अफवाह फैलाने वाले की तलाश जारी है।
यह भी पढ़ें:सेहरा बांधने से पहले उठी अर्थी; 3 बहनों का इकलौता भाई 2 साल बाद लाश बनकर लौटेगा कुवैत से
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में फायरिंग की असल वजह आई सामने, 5 लोगों की हुई है मौत
10 mins agoLIVE: आज मुंबई जाएंगे अमित शाह, नए पार्टी कार्यालय का भूमि पूजन करेंगे
41 mins ago4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर मतगणना आज, UP-बिहार में किसके बीच टक्कर?
45 mins agoजेल ब्रेक कांड से तमिलनाडु में हड़कंप, थेनी की सब-जेल से 17 कैदी फरार
56 mins agoगुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
8 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
8 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
9 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
9 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
10 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines