हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Saharanpur Train Accident: फिर हुआ ट्रेन हादसा! सहारनपुर में 2 डिब्बे पटरी से उतरे; रेलवे में मची अफरा तफरी

विज्ञापन
Goods Train Accident Saharanpur

Indian Railways Goods Train Derail (गौरव मिश्रा, सहारनपुर): देश में आज फिर ट्रेन हादसा हुआ है। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी के 2 डिब्बे पटरी से उतर गए। मालगाड़ी में अनाज भरा हुआ था, जो पटरी पर बिखर गया। मालगाड़ी पंजाब के गुरुहरसहाय से बामहेड़ी की ओर जा रही थी। जानमाल का कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन हादसे से रेलवे अधिकारियों में अफरा तफरी जरूर मच गई। रेलवे विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बेपटरी डिब्बों के उतरने का कारण तलाशा। मालगाड़ी के लिए अलग से बनाई गई पटरी पर हादसा हुआ है, जो 7 नंबर लाइन से टपरी की ओर जा रही थी।

रेलवे विभाग ने शुरू की हादसे की जांच

रेलवे विभाग ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही इसकी रिपोर्ट पेश की जाएगी। वहीं हादसे के कारण रेल यातायात प्रभावित नहीं हुआ है और अन्य ट्रेनें निर्धारित समय पर चल रही हैं। पैसेंजर ट्रेनों पर कोई असर नहीं पड़ा। क्योंकि हादसा मालगाड़ी के लिए बनाई गई पटरी पर हुआ है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए टीम गठित की गई है और जल्द ही इसकी रिपोर्ट सौंपी जाएगी। मालगाड़ी की गति और पटरी की स्थिति की जांच की जा रही है। इस हादसे से रेल यात्रियों में चिंता है, लेकिन रेलवे विभाग ने आश्वासन दिया है कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

 

खबर अपडेट हो रही है…

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola