पटरी से उतरी ट्रेन, यात्रियों में हड़कंप मचा; बेंगलुरु असम कामाख्या एक्सप्रेस हादसे का शिकार

एक ट्रेन हादसे का शिकार हुई है। बेंगलुरु असम कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन डिरेल हो गई है। ट्रेन के कई AC कोच पटरी से उतरकर पलट गए। हादसे से ट्रेन में सवार यात्रियों में अफरातफरी मची है। आइए जानते हैं कि पूर मामला क्या है?

Train Accident

Train Accident

(मनोज पांडेय, कोलकाता)

विज्ञापन

देश में आज एक ट्रेन पटरी से उतरकर पलट गई है। हादसा ओडिशा के केद्रपाड़ा में हुआ, जहां बेंगलुरु असम कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन डिरेल हो गई है। ट्रेन के 11 AC कोच पटरी से उतरकर पलट गए हैं। ट्रेन चौद्वार इलाके के मंगुली पैसेंजर हॉल्ट के पास पटरी से उतरी है।हादसे से यात्रियों में हड़कंप और चीख पुकार मच गई। वे ट्रेन रुकते ही ट्रेन से उतरकर पटरी पर बैठ गए। रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए NDRF, पुलिस और मेडिकल स्टाफ मौके पर पहुंच गया है। हादसे में अभी तक किसी तरह के जानी नुकसान की खबर नहीं है।

विज्ञापन

गुवाहाटी जा रही थी ट्रेन

ईस्ट कोस्ट रेलवे के CPRO अशोक कुमार मिश्रा ने हादसे की पुष्टि की और बताया कि हादसा ईस्ट कोस्ट रेलवे के खुर्दा रोड डिवीजन के तहत आने वाले कटक-नरगुंडी रेलवे सेक्शन में हुआ। रविवार सुबह करीब 11 बजकर 54 मिनट का हादसा हुआ। SMVT बेंगलुरु-कमाख्या AC सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12551) बेंगलुरु से गुवाहाटी जा रही थी कि अचानक पटरी से उतर गई। कोई घायल नहीं हुआ है और सभी यात्री सुरक्षित हैं। DRM खुर्दा रोड, GM/ECOR और अन्य अधिकारी हादसास्थल पर पहुंच गए हैं। जांच के बाद ही पटरी से ट्रेन के उतरने का कारण पता चलेगा।

कामाख्या एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के कारण ट्रेन नबर 12822 (BRAG), 12875 (BBS), 22606 (RTN) को डायवर्ट कर दिया गया है। साथ ही रेलवे की ओर से हेल्पलाइन नंबर 8455885999, 7205149591, 9437443469 जारी किए गए हैं।

विज्ञापन

खबर अपडेट हो रही है…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ