हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Train Accident: पटरी से उतरे 11 डिब्बे, 30 से ज्यादा ट्रेनें कैंसिल; गाजियाबाद से काजीपेट जा रही थी मालगाड़ी

Train Accident News: गाजियाबाद से काजीपेट जा रही मालगाड़ी हादसे का शिकार हुई है। ट्रेन के 11 डिब्बे पटरी से उतरकर पलट गए। सारा माल और डिब्बे पटरी के आस-पास बिखरे हैं, जिस वजह से रेलवे को इस रूट पर दौड़ने वाली ट्रेनें कैंसिल करनी पड़ीं।

विज्ञापन
डिब्बे पलटने से सारा माल पटरियों पर बिखर गया।

Train Accident in Telangana: तेलंगाना के पेड्डापल्ली जिले में आज एक ट्रेन हादसा हुआ। राघवपुरम और रामगुंडम के बीच रेल ट्रैक से एक मालगाड़ी उतर गई। 44 वैगन वाली इस ट्रेन के 11 डिब्बे पटरी से उतरकर पलट गई। यह ट्रेन लौह अयस्क लेकर गाजियाबाद से काजीपेट जा रही थी। हादसा बीती रात हुए, जिसके बारे में आज सुबह जानकारी सामने आई। ट्रेन पटरी से उतरने के कारण रेल रूट बाधित हुआ है, इसलिए रेलवे ने रूट पर दौड़ने वाली 30 से ज्यादा ट्रेनें कैंसिल कर दी हैं। कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है। दिल्ली और चेन्नई के बीच रेल यातायात खासतौर पर प्रभावित हुआ है। हादसे के कारण सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेनें, पैसेंजर ट्रेनें और अन्य मालगाड़ियां भी ट्रैक पर फंसी रहीं। यह जानकारी दक्षिण मध्य रेलवे PRO ने दी।

 

रेलवे अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची

हादसे की जानकारी मिलते ही स्टेशन मास्टर, रेल अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीमें भी हादसास्थल पर पहुंची। रेल कर्मियों ने पटरी से क्षतिग्रस्त डिब्बों और माल को हटाने का काम शुरू कर दिया है। रेलवे के इंजीनियरों ने ट्रेन डिरेल होने के कारणों की जांच की। रेलवे प्रशासन का कहना है कि हादसे की जांच करके रिपोर्ट अधिकारियों को सौंपी जाएगी, क्योंकि मालगाड़ी हादसे का शिकार होती है तो बड़े पैमाने पर रेल यातायात प्रभावित होता है। पैसेंजर ट्रेनों और मालगाड़ियों को इधर-उधर जाने में परेशानी होती है। इस तरह के हादसे रोकने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस हादसे के कारण पता लगाकर मालगाड़ियों को और सुरक्षित बनाया जाएगा, ताकि उनके कारण लोगों को सफर करने में परेशानी न हो।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें