हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

महाराष्ट्र के जालना में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार से लौट रही 2 महिलाओं की मौत, 13 घंटे बाद निकली कुएं में गिरी कार

accident

विज्ञापन
Credit- News 24 GFX

महाराष्ट्र के जालना के भोकरदन तहसील में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होकर घर लौट रहे तीन लोगों की क्रेटा कार रास्ते में हादसे का शिकार हो गई. पारध–पद्मावती मार्ग पर एक दोपहिया वाहन से टक्कर के बाद कार बेकाबू हुई और सड़क किनारे बने कुएं में जा गिरी. देखते ही देखते पूरी कार पानी में समा गई. हादसे के वक्त कार में दो महिलाएं और एक पुरुष सवार थे. तीनों अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद धावड़ा की ओर लौट रहे थे.

22 बैंक खाते, 42 शिकायतें, 7.42 करोड़ की ठगी… मुंबई में साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, जानें म्यूल अकाउंट से कैसे हो रही थी ठगी?

ड्राइवर और महिला को ग्रामीणों ने निकाला

पद्मावती शिवार इलाके में कार की एक दोपहिया वाहन से टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख सका. कार सड़क से करीब 15 मीटर दूर स्थित कुएं की ओर बढ़ी और सीधे उसमें जा गिरी. कुएं में गिरते ही कार पूरी तरह पानी में डूब गई. हादसे की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर बचाव की कोशिश शुरू कर दी. ग्रामीणों की मदद से कार चालक और महिला को किसी तरह बाहर निकाला गया. महिला को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. वहीं चालक का अस्पताल में इलाज जारी है. लेकिन हादसे का सबसे मुश्किल हिस्सा अभी बाकी था.

विज्ञापन

कार को क्रेन की मदद से निकाला गया

कार में एक बुजुर्ग महिला भी फंसी हुई थीं. कुएं में पानी की गहराई अधिक होने के कारण कार तक पहुंचना और उसे बाहर निकालना आसान नहीं था. इसके बाद पारध पुलिस, दमकल जवान, स्थानीय ग्रामीण और रेस्क्यू टीम मौके पर जुट गई. रातभर कुएं के आसपास बचाव अभियान चलता रहा. पानी में डूबी कार को बाहर निकालने के लिए जेसीबी और क्रेन की मदद ली गई. करीब 12 से 13 घंटे की मशक्कत के बाद आखिरकार कार को कुएं से बाहर निकाला जा सका. कार के साथ बुजुर्ग महिला का शव भी बाहर निकाला गया. तब तक उनकी भी मौत हो चुकी थी. इस हादसे में दो महिलाओं की जान चली गई, जबकि कार चालक की जान बच गई.

बदहाल सड़कें, भारी बारिश, ट्रैफिक जाम… अस्पताल पहुंचने से पहले ऑटो में नवजात का जन्म, जच्चा-बच्चा के परिजन आक्रोशित

विज्ञापन

अंतिम संस्कार से लौट रहे परिवार पर रास्ते में ही ऐसा दुख टूट पड़ा, जिसकी शायद किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. हादसे के बाद धावड़ा और आसपास के इलाके में शोक का माहौल है. पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और दोपहिया वाहन से हुई टक्कर के बाद कार के कुएं में गिरने की परिस्थितियों को खंगाला जा रहा है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola