मानसून सत्र में मंगलवार को सपा सांसद डिंपल यादव ने केंद्र सरकार ने जमकर निशाना साधा। डिंपल यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार के कहने पर ही टूरिस्ट कश्मीर गए थे। क्योंकि सरकार ने सुरक्षा के लिए आश्वत किया था। लेकिन सरकार ने हमला में लापरवाही टूर ऑपरेटों पर डाल दी। भारत की विदेश नीति फेल है। विश्वगुरू का माहौल पूरी तरह से फैल है। लोकसभा में सपा सांसद डिंपल यादव ने पहलगाम आतंकी हमले में मृतकों को श्रद्धांजलि दी। नागरिकों की सुरक्षा पर सवाल उठाया।
पहलगाम हमला पर उठाए सवाल
संसद में सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि अगर कश्मीर में सब कुछ सामान्य है, तो हमला हुआ कैसे। घाटी में आम लोगों की सुरक्षा के इंतजार क्यों नहीं किए गए। डिंपल ने कहा कि सरकार के पर्यटन को बढ़ावा देने और घाटी में सबकुछ ठीक होने के आश्वासनों पर ही लोग कश्मीर घूमने गए थे।
यह भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति से कॉल पर क्या हुई थी बात? पीएम मोदी ने संसद में किया बड़ा खुलासा
विदेश नीति पर सरकार को घेरा
सदन में डिंपल यादव ने कहा कि इतने विवाद के बाद भी पाकिस्तान को अब भी विदेशी फंडिंग मिल रही है। यह दर्शाता है कि भारत की विदेश नीति फेल है। डिंपल ने कहा कि अगर हमारे लड़ाकू विमान गिरे हैं तो सरकार को इसकी संख्या और कारण बताना होगा। पहलगाम हमला इंटेलिजेंस फेलियर है। इसके अलावा डिंपल यादव ने मांग की कि सरकार अग्निवीर योजना को खत्म करे। सेना को और सशक्त करने के लिए रक्षा बजट बढ़ाए।
60 और टूरिस्ट स्पॉट असुरक्षित
पहलगाम हमले में सरकार की जिम्मेदारी बताकर डिंपल यादव ने सरकार को जिम्मेदारी लेने को कहा। बताया कि हमले के समय अमेरिका के उपराष्ट्रपति भारत में थे। जब वीवीआईपी भारत में होते हैं तो ऐसी जगहों पर सुरक्षा बढ़ाई जाती है। लेकिन इस बार काफी चूक हुई है। डिंपल यादव ने कहा कि यह बात केवल बैसरण घाटी की बात नहीं है, करीब 60 और घाटियां ऐसी हैं जहां कोई सुरक्षा नहीं है।
यह भी पढ़ें: ‘परिवार की लिस्ट गिनवाने लगते हैं, 11 सालों से तो..,’ नेहरू का नाम लेने पर प्रियंका गांधी ने गृहमंत्री को घेरा
संबंधित खबरें
अचानक बस कंडक्टर की तरह टिकट क्यों काटने लगे सीएम विजय? महिलाओं ने मुख्यमंत्री की उतारी बलाएं
2 hrs agoस्मित मच्छार को देश का बड़ा सम्मान देगा इजरायल, राजदूत ने किया ऐलान; बोले- इस उपकार को कभी नहीं भूलेंगे
2 hrs agoBSF ने ढेर किए 2 घुसपैठिए, पंजाब के तरनतारन में सीमा पार करने की कोशिश में थे पाकिस्तानी
6 hrs agoपहलगाम हमले के आखिरी आतंकी हाशिम मूसा को सेना ने कैसे किया ढेर? 527 दिन से चल रही थी तलाश
6 hrs agoलद्दाख में चीन सीमा के पास बनेगी 150 किमी लंबी सड़क, DBO और डेपसांग तक पहुंचेगी सेना की रसद
8 hrs ago'हनुमान जी ने बचाया...', कैप्टन मच्छार ने PM मोदी को फोन कॉल पर बताया, हमले के वक्त कैसे मिली हिम्मत
8 hrs ago'बापू के सम्मान में खरीदें खादी', गांधी जयंती पर PM मोदी ने देशवासियों से की खास अपील
8 hrs ago'SIR में कट गया नाम तो ना हों परेशान', 20 राज्यों में चलेगा चुनाव आयोग का अभियान, घर-घर जाकर फॉर्म 6 भरवाएंगे BLO
9 hrs agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
10 hrs agoDivyangjan FASTag New Validity Rules 2026: अब हर साल FASTag रिन्यू कराने का झंझट खत्म, केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines