'बीजेपी सरकार के कहने पर टूरिस्ट पहलगाम गए थे क्योंकि... ', डिंपल यादव ने सरकार पर किया हमला

सपा सांसद डिंपल यादव ने संसद में कहा कि बीजेपी सरकार के कहने पर ही टूरिस्ट कश्मीर गए थे। पढ़िए सांसद ने सदन में और क्या क्या कहा।

BeFunky-collage - 2025-07-29T183519.291
विज्ञापन

मानसून सत्र में मंगलवार को सपा सांसद डिंपल यादव ने केंद्र सरकार ने जमकर निशाना साधा। डिंपल यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार के कहने पर ही टूरिस्ट कश्मीर गए थे। क्योंकि सरकार ने सुरक्षा के लिए आश्वत किया था। लेकिन सरकार ने हमला में लापरवाही टूर ऑपरेटों पर डाल दी। भारत की विदेश नीति फेल है। विश्वगुरू का माहौल पूरी तरह से फैल है। लोकसभा में सपा सांसद डिंपल यादव ने पहलगाम आतंकी हमले में मृतकों को श्रद्धांजलि दी। नागरिकों की सुरक्षा पर सवाल उठाया।

पहलगाम हमला पर उठाए सवाल

संसद में सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि अगर कश्मीर में सब कुछ सामान्य है, तो हमला हुआ कैसे। घाटी में आम लोगों की सुरक्षा के इंतजार क्‍यों नहीं किए गए। डिंपल ने कहा कि सरकार के पर्यटन को बढ़ावा देने और घाटी में सबकुछ ठीक होने के आश्वासनों पर ही लोग कश्मीर घूमने गए थे।

विज्ञापन

विदेश नीति पर सरकार को घेरा

सदन में डिंपल यादव ने कहा कि इतने विवाद के बाद भी पाकिस्तान को अब भी विदेशी फंडिंग मिल रही है। यह दर्शाता है कि भारत की विदेश नीति फेल है। डिंपल ने कहा कि अगर हमारे लड़ाकू विमान गिरे हैं तो सरकार को इसकी संख्या और कारण बताना होगा। पहलगाम हमला इंटेलिजेंस फेलियर है। इसके अलावा डिंपल यादव ने मांग की कि सरकार अग्निवीर योजना को खत्म करे। सेना को और सशक्त करने के लिए रक्षा बजट बढ़ाए।

60 और टूरिस्ट स्पॉट असुरक्षित

पहलगाम हमले में सरकार की जिम्मेदारी बताकर डिंपल यादव ने सरकार को जिम्मेदारी लेने को कहा। बताया कि हमले के समय अमेरिका के उपराष्ट्रपति भारत में थे। जब वीवीआईपी भारत में होते हैं तो ऐसी जगहों पर सुरक्षा बढ़ाई जाती है। लेकिन इस बार काफी चूक हुई है। डिंपल यादव ने कहा कि यह बात केवल बैसरण घाटी की बात नहीं है, करीब 60 और घाटियां ऐसी हैं जहां कोई सुरक्षा नहीं है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ