---विज्ञापन---

देश angle-right

नए साल के पहले टूरिस्ट प्लेस पैक, सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम

नई दिल्ली: नए साल की जश्न की तैयारी शुरू हो गई है। देश के सारे टूरिस्ट प्लेस पर्यटकों से भर गए हैं। कश्मीर से हिमाचल तक हर जगह पर्यटकों की भारी भीड़ है। कश्मीर में पर्यटकों का तांता लगा हुआ है। गुलमर्ग में दो दिन पहले लोग पहुँचे। पर्यटन विभाग ने गुलमर्ग और पहलगाम में […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: नए साल की जश्न की तैयारी शुरू हो गई है। देश के सारे टूरिस्ट प्लेस पर्यटकों से भर गए हैं। कश्मीर से हिमाचल तक हर जगह पर्यटकों की भारी भीड़ है। कश्मीर में पर्यटकों का तांता लगा हुआ है। गुलमर्ग में दो दिन पहले लोग पहुँचे। पर्यटन विभाग ने गुलमर्ग और पहलगाम में नये साल के मौके पर ख़ास इंतज़ाम किए हैं।

कश्मीर में सब कुछ पैक

ताज़ा बर्फ़बारी ने देश बार के पर्यटकों को कश्मीर की और आकर्षित किया हैं। कल से ही घाटी में लगातार पर्यटक पहुँच रहे हैं कुछ फ्लाइट से तो कुछ गाड़ियों से। गुलमर्ग में सो प्रतिशत बुकिंग हैं। होटल हैट सब भर हुए हैं जनवरी की चार तारीख़ तक कोई जगह नहीं मिल रही हैं। वही प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम भी खचाखच भरा है।

---विज्ञापन---

हिमाचल प्रदेश में सैलानियों का तांता

बड़ी संख्या में लोग मैदानी इलाकों से पहाड़ों की ओर नए साल का जश्न मनाने जा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में सैलानियों का तांता लगा हुआ है। ठंड के मौसम शिमला में भी पर्यटकों की भीड़ है। शिमला, मनाली इन जगहों पर बर्फबारी के साथ बारिश भी देखने को मिल रही है। हिमाचल के 7 राज्यों में बर्फबारी हो रही है।

---विज्ञापन---

मुंबई नए साल के जश्न के लिए तैयार

दो साल के कोरोना के प्रतिबंधों के बाद इस साल मुंबई और मुंबई के लोग नए साल के जश्न के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। जश्न के रंग में कोई भंग ना पड़े इसके लिए मुंबई पुलिस ने भी विशेष तैयारी की है। आज मुंबई पुलिस के लगभग 12000 अधिकारी, कर्मचारी मुंबई में तैनात रहेंगे जिसमें 7 अतिरिक्त आयुक्त 25 उपायुक्त और 1500 अधिकारी शामिल है। मुंबई में आज रात ड्रोन और आकाश कंदील उड़ाने पर पूरी तरह से पाबंदी है।

First published on: Dec 31, 2022 12:47 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola