PM नरेंद्र मोदी ने कारगिल के शहीदों को किया याद, जानिए 'मन की बात' की 10 बड़ी बातें

Mann Ki Baat 26th July 2026: जुलाई 2026 के आखिरी रविवार को पीएम मोजी एक बार फिर अपने रेडियो प्रोग्राम ‘मन की बात’ के लिए जनता के सामने आए. ये उनके इस कार्यक्रम का 136वां एपिसोड था, जिसमें उन्होंने कई अहम मुद्दों पर अपनी राय रखी.

Mann Ki Baat

Mann Ki Baat

Mann Ki Baat 136th Episode: पीएम नरेंद्र मोदी ने 26 जुलाई को अपने पॉपुलर रेडियो प्रोग्राम ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कारगिल विजय दिवस, आईएनएस महेंद्रगिरी, डीआरडीओ की अचीवमेंट और खिलाड़ियों की कामयाबी समेत कई अहम मुद्दों का जिक्र किया.

विज्ञापन

1. कारगिल के हीरो को श्रद्धांजलि

पीएम नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड की शुरुआत कारगिल की जंग में शहीद होने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि देकर की. उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस हर भारतीय के लिए गर्व का दिन है और ये देश की सेनाओं के साहस, समर्पण और बलिदान की याद दिलाता है.

विज्ञापन

2. शौर्य विजय यात्रा की बात

प्रधानमंत्री ने ‘शौर्य विजय यात्रा’ के बारे में बात की जो 14 जुलाई को नई दिल्ली में नेशनल वॉर मेमोरियल से शुरू हुई एक मोटरसाइकिल रैली है और द्रास में कारगिल वॉर मेमोरियल पर पूरी होगी. ‘वन राइड, वन नेशनल, वन सैल्यूट’ का संदेश लेकर चलने वाली यह यात्रा भारत के सैनिकों के बलिदान का सम्मान करती है.

3. INS महेंद्रगिरि का जिक्र

पीएम मोदी ने भारतीय नौसेना में INS महेंद्रगिरि को शामिल किए जाने का जिक्र करते हुए इसे भारत के रक्षा निर्माण में एक बड़ी कामयाबी बताया. उन्होंने कहा कि इस युद्धपोत को भारत में 75 फीसदी से ज्यादा स्वदेशी पुर्जों के साथ डिजाइन और तैयार किया गया है, जो ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल की सफलता को दिखाता है.

विज्ञापन

4. DRDO की अचीवमेंट

    पीएम मोदी ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट और कुशा मिसाइल के सफल परीक्षणों के लिए डिफेंस रिसर्ट एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) की तारीफ की. उन्होंने कहा कि ये कामयाबी रक्षा क्षेत्र में भारत की बढ़ती तकनीकी क्षमताओं को दिखाती हैं.

    5. भारत एक ग्लोबल डिफेंस पार्टनर

      पीएम मोदी ने कहा कि भारत का रक्षा उत्पादन, निर्यात और रणनीतिक साझेदारी तेजी से बढ़ रही है. उन्होंने इंडोनेशिया के साथ ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइलों से जुड़े हाल के रक्षा समझौतों का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय रक्षा तकनीक में दुनिया का भरोसा लगातार बढ़ रहा है.

      विज्ञापन

      6. भारतीय खिलाड़ियों ने देश का मान बढ़ाया

        पीएम मोदी ने जापान ओपन बैडमिंटन खिताब जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनने पर पीवी सिंधु को बधाई दी. उन्होंने लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर अपनी पहली ऐतिहासिक टेस्ट जीत दर्ज करने के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की भी तारीफ की.

        7. प्राइवेट स्पेस मिथन एक बड़ी कामयाबी

          पीएम नरेंद्र मोदी ने विक्रम-1 के सफल लॉन्च को भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए एक बड़ी अचीवमेंट बताया. उन्होंने कहा कि ये देश का पहला प्राइवेटली डेवलप्ड रॉकेट है, जो भारत के युवा वैज्ञानिकों और उद्यमियों के इनोवेशन, डिटरमिनेशन और टैलेंट को दिखाता है.

          विज्ञापन

          8. पारंपरिक कश्मीरी वागु कला को बचाना

          पीएम मोदी ने कश्मीर की पारंपरिक चटाई बनाने की कला ‘वागु’ को फिर से जिंदा करने की कोशिशों की तारीफ की. उन्होंने श्रीनगर के गुलाम हुसैन और उनकी बेटी तंजिला का खास तौर पर जिक्र किया, जो सदियों पुरानी इस विरासत को बचाने और इसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं.

          9. हर्बल टी बनाने के लिए महिलाओं की तारीफ

          प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के बिजनौर के लखीवाला गांव में एक सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं की तरफ से ‘विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल चाय’ बनाने के काम की तारीफ की. उन्होंने कहा कि ये काम, जो सिर्फ 1 लाख रपये के इंवेस्टमेंट के साथ शुरू हुआ था, अब एक कामयाब ब्रांड बन गया है. ये दिखाता है कि लोकल रिसोर्सेज, एंटरप्रेन्योरशिप और महिला सशक्तिकरण से कैसे सार्थक बदलाव लाया जा सकता है.

          विज्ञापन

          10. सीतामढ़ी के ‘वेस्ट मैनेजमेंट’ की बात

          पीएम नरेंद्र मोदी ने सीतामढ़ी में ‘वेस्ट टू वेल्थ’ इनिशिएटिव का जिक्र किया, जिसके तहत बेकार सिंगल-यूज प्लास्टिक को मजबूत और ईको फ्रेंडली बेंचों में बदला जा रहा है. हर बेंच तकरीबन 40 किलोग्राम प्लास्टिक कचरे से बनाई जाती है, जिससे प्रदूषण कम करने और सस्टेनेबल तरीकों को बढ़ावा देने में मदद मिलती है. ये बेंच सरकारी स्कूलों, पार्कों और दूसरी सार्वजनिक जगहों पर लगाई जा रही हैं, जिससे लोगों को बैठने की सुविधा मिल रही है. पीएम मोदी ने कहा कि ये पहल कचरे को कीमती संसाधन में बदलने की एक बेहतरीन मिसाल है और साथ ही छात्रों और स्थानीय समुदायों के बीच पर्यावरण संरक्षण और जिम्मेदार वेस्ट मैनेजमेंट के बारे में जागरूकता फैलाने में भी अहम भूमिका निभाती है.

          न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

          First published on:

          और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

          लेख समाप्त

          लेखक के बारे में

          Shariqul Hoda

          Shariqul Hoda

          न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
          ... और पढ़ें
          विज्ञापन
          होम पेज पर वापस जाएँ