टोके गेको छिपकली की कीमत इंटरनेशनल मार्केट में बहुत ज्यादा होती है, जो एक करोड़ से ज्यादा तक पहुंच सकती है। यह छिपकली कुछ एशियाई देशों में समृद्धि का प्रतीक मानी जाती हैं। कुछ लोग मानते हैं कि टोके गेको के औषधीय गुण(Medicinal Properties) होते हैं, जिससे इसकी डिमांड इतनी ज्यादा है।
11 टोके गेको छिपकलियां कीं जब्त
बता दें कि डिब्रगूढ़ में टोके गेको नाम की छिपकलियां कुछ ही क्षेत्रों में पाई जाती हैं। इस मामले में पुलिस को सूचना मिलते ही तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया और 11 दुर्लभ छिपकलियां भी जब्त कीं। टोके गेको के निर्यात पर प्रतिबंध है क्योंकि उन्हें वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत सूचीबद्ध किया गया है। बता दें कि दोषी पाये जाने पर व्यक्तियों को अधिकतम 7 वर्ष के कठोर कारावास की सजा का प्रावधान है
60 लाख रुपये में बेचने की कर रहे थे कोशिश
भारत के दक्षिण-पूर्व एशिया के ग्रे मार्केट में इनकी काफी मांग है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान देबाशीष दोहुतिया (34), मानश दोहुतिया (28) और दीपांकर घरफलिया (40) के रूप में की गई। पूछताछ के दौरान उन्होंने पुलिस को बताया कि वे टोके गेको छिपकलियों को अरुणाचल प्रदेश से लाए थे और उनमें से प्रत्येक को 60 लाख रुपये में बेचने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने कहा कि उन्होंने डिब्रूगढ़ में टोके गेको छिपकलियों की तस्करी के संबंध में एक सीक्रेट सूचना पर कार्रवाई की और एक मुख्य (एसटीएफ) की टीम बनी है।
STF टीम के मुताबिक
बता दें कि असम पुलिस ने एक स्टेटमेंट में कहा कि STF टीम के मुताबिक डिब्रूगढ़ जिला पुलिस की मदद से और वन्यजीव कानून आयोग, दक्षिण एशिया कार्यालय से करीबी परिचालन और खुफिया मदद के साथ मोहनबाड़ी क्षेत्र में एक जाल बिछाया था। इसके बाद टीम ने मोहनबाड़ी तिनियाली में सन फीस्ट ढाबा पर तीन संदिग्ध तस्करों को देखा। उनमें से दो रजिस्टर संख्या AS-23W-5506 वाली एक व्हाइट कार में आए और दूसरी रजिस्टर संख्या AS-06AF-0276 वाली टू व्हीलर बाइक में आया।
बयान में कहा कि तीनों व्यक्ति एक जगह इकट्ठा हुए और सन फीस्ट ढाबे के अन्दर चले गए, फिर कुछ देर बाद उनमें से एक व्यक्ति जो कार चला रहा था वह बाहर आया और कार से एक रेड कलर का बैग निकाला और ढाबे के अन्दर दोबारा से चला गया। उसी दौरान सूचना मिलते ही तुरन्त वहां पर एसटीएफ(STF) की टीम ढाबे पर पहुंची और तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। साथ में उनके पास जो रेड कलर का बैग भी था वह भी जब्त कर लिया।
संबंधित खबरें
भारत ने स्टारलिंक को ब्लॉक के आरोपों को नकारा; मस्क ने पूछा- असली बॉस कौन?
1 hr agoउपचुनाव काउंटिग LIVE: कांग्रेस-ममता को झटका, नंदीग्राम-रेजीनगर में BJP आगे
3 hrs agoआज फिर सड़क पर उतरेगा 'INDIA', राष्ट्रपति भवन तक मार्च की तैयारी
3 hrs agoLIVE: गोधरा के अस्पताल में लगी आग, दमकलकर्मियों ने 200 मरीजों को बचाया
3 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
12 hrs ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
13 hrs ago'सतर्क रहें', सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
13 hrs agoहूती हमलों का सऊदी की उड़ानों पर असर, IndiGo और Air India की फ्लाइटें रद्द
14 hrs agoहवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
15 hrs agoब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines