Live Updates
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में मुंबई पुलिस ने एक और आरोपी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पंजाब के लुधियाना से 32 साल के युवक को पकड़ा है। बता दें कि अब तक बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में 15 लोगों को गिरफ्तार किया है।
गांव पहुंची कैसर अहमद शाह का पार्थिव देह
राइफलमैन कैसर अहमद शाह की पार्थिव देह अनंतनाग जिले के उनके गांव वांगम पहुंचा। कल बारामूला में एक सैन्य वाहन पर हुए आतंकवादी हमले में भारतीय सेना के दो जवान और दो नागरिक पोर्टर मारे गए। एक सैनिक और एक पोर्टर घायल हो गए।
लालू-नीतीश के राज में कोई फर्क नहीं है : प्रशांत किशोर
जनसुराज पार्टी प्रमुख प्रशांत किशोर ने कहा कि मुझे एक हजाम ने बताया कि लालू के राज में और नीतीश के राज में कोई फर्क नहीं है। जनता की हजामत दोनों के राज में बना है। लालू के राज में हजामत अपराधी बनाते थे नीतीश के राज में हजामत अधिकारी बनाते हैं। लालू के राज में अपराधी गन लगा कर लूटते थे नीतीश के राज में अधिकारी कलम लगाकर लूट रहे हैं। लालू के राज में अपराधी नहीं डरते थे वही हाल नीतीश के राज में अधिकारियों का हो गया है वो रिश्वत लेकर ही रहेंगे। ये अधिकारियों का जंगल राज है।
वर्ली से चुनाव लड़ेंगे मिलिंद देवड़ा
एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने वरिष्ठ नेता मिलिंद देवड़ा को वर्ली से चुनाव लड़ाने का फैसला लिया है। राज्यसभा सांसद मिलिंद देवड़ा का मुकाबला शिवसेना यूबीटी के आदित्य ठाकरे के खिलाफ होगा।
भव्य होगा अयोध्या का दीपोत्सव
अयोध्या दीपोत्सव पर यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा- "इस बार दीपोत्सव और भी दिव्य होने जा रहा है। रामलला का भव्य मंदिर बनकर तैयार है। दुनियाभर से लोग इसे देखने आ रहे हैं। यूपी सरकार इसे पिछले साल से भी ज्यादा भव्य बनाने के लिए काम कर रही है।" यूपी उपचुनाव पर उन्होंने कहा- "बीजेपी सभी 9 सीटों पर भारी बहुमत से जीतेगी...इंडिया गठबंधन और समाजवादी पार्टी हारेगी।"
एम-2 एसी कोच में लगी आग
बताया जा रहा है कि आग एम-2 एसी कोच में लगी। जिसकी वजह से अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
Breaking News Live Updates: नमस्कार! देश-दुनिया की खबरों में आपका स्वागत है। दाना तूफान तबाही मचाते हुए नजर आ रहा है। गुरुवार देर रात तूफान ओडिशा के तट से टकराया। इसकी वजह से ओडिशा के भद्रक जिले के धामरा में लैंडफॉल हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में तबाही मचाने के बाद यह शुक्रवार शाम तक धीमा हो जाएगा। इसी के साथ उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के एसी कोच में आग लगने की खबर सामने आई है। वहीं खेल की दुनिया में भारतीय टीम का न्यूजीलैंड के साथ मुकाबला चल रहा है। पल-पल की खबरों के लिए न्यूज 24 के लाइव ब्लॉग पर बने रहें…
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
17 mins agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
1 hr agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
2 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
2 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
3 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
4 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
5 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
5 hrs agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
6 hrs agoहिंदू रक्षा दल के 4 सदस्य गिरफ्तार, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का आरोप
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines