Today’s Latest News, 6 Jun 2023: देश, दुनिया और राज्यों की लेटेस्ट न्यूज, ब्रेकिंग न्यूज, लेटेस्ट अपडेट, लाइव न्यूज, टॉप हेडलाइंस, ब्रेकिंग बिजनेस न्यूज की ताजा खबरों के लिए hindi.news24online.com के साथ बने रहें।
Today’s Latest News, 6 Jun 2023, Updates…
टेरर फंडिंग के खिलाफ NIA का एक्शन, पंजाब-हरियाणा में छापेमारी
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) के लिए पैसे जुटाने और सीमा पार से इसके लिए हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक की तस्करी करने की आपराधिक साजिश के संबंध में आज पंजाब में 9 और हरियाणा में एक स्थान पर तलाशी ली। NIA ने पिछले साल 20 अगस्त को भारतीय दंड संहिता और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
असम हायर सेकेंडरी एजुकेशन काउंसिल ने जारी किए 12वीं के रिजल्ट
असम हायर सेकेंडरी एजुकेशन काउंसिल ने आज 12वीं क्लास (आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम) के नतीजे घोषित कर दिए। इस साल आर्ट्स स्ट्रीम में कुल पास प्रतिशत 70.12% है जबकि कॉमर्स स्ट्रीम में 79.57% और साइंस स्ट्रीम में 84.96% है।
ऑपरेशन ब्लू स्टार की 39वीं बरसी, गोल्डन टेंपल के बाहर लगे खालिस्तानी नारे
ऑपरेशन ब्लू स्टार की 39वीं बरसी पर पंजाब के अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में भिंडरावाले के पोस्टर और खालिस्तान समर्थक नारे लगे हैं।
कर्नाटक के यादगिरी में भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत
कर्नाटक के यादगिरी जिले में भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है। यादगिरी के पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि जिले के बालीचक्रा क्रॉस के पास एक खड़ी ट्रक से एक कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई और 13 गंभीर रूप से घायल हो गए।
आंध्र प्रदेश: गुंटूर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर हादसे का शिकार, 6 लोगों की मौत
गुंटूर ज़िले के वट्टीचेरुकुरु गांव में तेज रफ्तार में ट्रैक्टर के पलटने से 6 लोगों की मौत हो गई और 8 घायल हुए हैं। पोन्नूर के एसपी सत्यनारायण ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। उनका इलाज जारी है।
हरियाणा के झज्जर में 2.5 तीव्रता का भूकंप
हरियाणा के झज्जर में मंगलवार सुबह 2.5 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के मुताबिक, भूकंप मंगलवार सुबह 7 बजकर 8 मिनट पर आया। फिलहाल, भूकंप से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।
संबंधित खबरें
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
7 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
10 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
11 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
13 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
15 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
16 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
17 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
18 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
19 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines