उत्तर भारत में गलन भरी ठंड, पंजाब में 0 तो दिल्ली में 50 मीटर रही विजिबिलिटी 

Weather Forecast By IMD in Hindi: दिल्ली के पालम इलाके में सुबह विजिबिलिटी केवल 50 मीटर थी। वहीं, राजस्थान के बीकानेर में यह शून्य दर्ज की गई।

today weather update

उत्तर भारत में गलन भरी ठंड

विज्ञापन

Weather Forecast By IMD in Hindi: उत्तर भारत में शुक्रवार को सुबह गलन भरी ठंड रही। यहां उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार, राजस्थान, झारखंड और दिल्ली-एनसीआर में दिन में शीतलहर चलेंगी। फिलहाल 21 जनवरी तक इन राज्यों में लोगों को ठंड से राहत मिलने के आसार कम हैं। सुबह दिल्ली, पंजाब और बिहार समेत कई राज्यों में कोहरा था। जिससे यहां हवाई यातायात प्रभावित हुआ। उत्तर रेलवे की डेढ़ दर्जन से अधिक ट्रेनें लेट चल रही हैं। पंजाब के बठिंडा और चंडीगढ़ में सुबह विजिबिलिटी जीरो दर्ज की गई। वहीं, देश की राजधानी दिल्ली के पालम में सुबह कोहरे के चलते विजिबिलिटी 50 मीटर रही।

Advertisment

20 और 21 जनवरी को चलेगी शीतलहर

मौसम विभाग के अनुसार 20 और 21 जनवरी को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, बिहार और झारखंड में फिलहाल ठंड कम होने का अनुमान नहीं है। यहां लोगों को ठिठुरन भरी ठंड झेलनी होगी। यहां गलन भरी ठंड के साथ दिन में शीतलर चलने के आसार हैं। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राजस्थान के बीकानेर, पंजाब के चंडीगढ़, पटना, दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में फिलहाल कुछ दिन कोहरा रहेगा। यहां विजिबिलिटी कम रहेगी। लोगों को सलाह है कि वह तड़के सुबह और देर शाम ठंड से बचाव करें।

हवाई यातायात और ट्रेनें 6 घंटे तक लेट

मौसम विभाग के अनुसार कोहरे के चलते फ्लाइट और ट्रेन लेट चल रही हैं। लोग इनका पता करके ही घर से निकलें। दिल्ली एयरपोर्ट पर सुबह दुबई और जयपुर की उड़ानों में देरी हुई। दुबई से आने वाले यात्रियों ने बताया कि कोहरे के चलते घंटों एयरपोर्ट पर बीताने पड़े। इसके अलावा 19 जनवरी को उत्तर रेलवे की कुल करीब 22 ट्रेन लेट चल रही हैं। ट्रेन संख्या 11841 खजुराहो-कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस 6.30 घंटे लेट है। वहीं, ट्रेन नंबर 12801 पुरी से नई दिल्ली तकरीबन 6 घंटे लेट चल रही है। दिल्ली के कश्मीरी गेट और आनंद विहार बस अड्डे के बाहर लोग अलाव का सहारा लेते दिखे। मौसम विभाग ने पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में अगले दो कोल्ड डे अलर्ट किया है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ