हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

हाड़ कंपाने वाली ठंड से दिन की शुरुआत, हाईवे पर घना कोहरा, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Today Weather Update: उत्तर भारत के पंजाब, हरियाणा और राजस्थान समेत अन्य राज्यों में अगले एक हफ्ते शीतलहर से राहत मिलने के आसार कम हैं।

विज्ञापन
सड़कों पर दिखा कोहरा

Today Weather Update: उत्तर भारत के बिहार, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान समेत कई राज्यों में शनिवार सुबह घना कोहरा रहा। दिल्ली-एनसीआर में हाइवे पर वाहन रेंगते दिखाई पड़े। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिन उत्तर भारत में शीतलहर से राहत मिलने के आसार कम हैं। 16 जनवरी तक उत्तर भारत के अलग-अलग राज्यों में घना कोहरा रहने का अनुमान है। अगले एक हफ्ते अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक बना रहेगा।

न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक जाने का आसार

जानकारी के अनुसार सुबह दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया। यहां दिन में रुक रुककर ठंडी हवाएं चलेंगी। दिनभर यहां अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक जाने का आसार है। सुबह एनसीआर में  सड़कों पर घना कोहरा था, वाहन धीमी गति से चलते दिखाई पड़े। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन एनसीआर में कोहरा और शीतलहर जारी रहेगी। ठंडी हवाओं से लोगों को राहत मिलने के आसार नहीं है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली में सबसे सर्द सुबह रही। यहां न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।

विज्ञापन

इन राज्यों में रहेगा कोल्ड डे

मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते हल्की बारिश हो सकती है। जिसके बाद पंजाब, राजस्थान और हरियाणा समेत उत्तर भारत के कुछ राज्यों में अलग-अलग जगह कोल्ड डे रह सकता है। जानकारी के अनुसार 17 जनवरी तक बिहार, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में सुबह कोहरा रहेगा। मौसम विभाग ने 14 जनवरी के लिए हरियाणा, दिल्ली, पंजाब में ओरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान इन राज्यों में अलग-अलग इलाकों में शीतलहर चलेगी।

रेलवे स्टेशनों पर अलाव का सहारा लेते दिखे लोग 

घने कोहरे में सड़कों पर जहां वाहनों की रफ्तार कम थी। वहीं, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों के आसपास लोग अलाव का सहारा लेते दिखे। मौसम विभाग के अनुसार बुजुर्ग, खासकर सांस के मरीज तड़के सैर करने से बचें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola