---विज्ञापन---

देश angle-right

IMD Weather Update: दिल्ली-NCR में कोहरा, 10 राज्यों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, आज कैसा रहेगा मौसम?

Delhi NCR IMD Weather Forecast Delhi NCR: घना कोहरा, शीत लहर, बारिश, बर्फबारी के चलते पूरा देश ठिठुर रहा है। ठंड से 28 जनवरी तक राहत मिलने के आसार नहीं। जानें क्या कहता मौसम विभाग?

---विज्ञापन---

IMD Weather Forecast Fog Rain Snowfall Alert: पूरा देश आज घने कोहरे की चपेट में है। दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में शीत लहर का कहर भी जारी है। लोग अलाव जलाकर ठंड से बचाव कर रहे हैं। बच्चे-बुजुर्ग घरों में दुबके हैं। आज गुरुवार सुबह दिल्ली-NCR में घना कोहरा छाया। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 17 डिग्री के आसपास बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 28 जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है।

 

---विज्ञापन---

बारिश और शीत लहर का ऑरेंज अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि अगले 4 दिनों तक उत्तर भारत में घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है। अगले 2 दिन तक उत्तर भारत के कई शहरों में कोल्ड डे की स्थिति रहेगी। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी और ठंड में कमी देखी जाएगी। मौसम विभाग ने कहा कि 25 से 28 जनवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है।

---विज्ञापन---

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश के कई शहरों में शीत लहर चलने की संभावना जताई है। शीत लहर के चलते 25 से 27 जनवरी तक ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। उत्तर भारत में कोहरे की वजह से ट्रेनें और कई उड़ानें देरी से चल रही हैं। खराब मौसम के चलते कुछ उड़ानों को डायवर्ट भी किया गया है।

 

---विज्ञापन---

28 जनवरी तक राहत मिलने के आसार नहीं

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। ऐसे में 25 से 28 जनवरी तक हिमालयी इलाकों में बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है। 26 से 28 जनवरी तक पश्चिम बंगाल, दक्षिणी झारखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में भी 2 से 3 दिन हल्की बारिश हो सकती है।

---विज्ञापन---

अंडमान निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 28 जनवरी तक पहाड़ी इलाकों में बारिश होने से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाया रहेगा। 28 जनवरी तक बिहार में शीत लहर कहर बरपाएगी। न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री गिर सकता है।

 

---विज्ञापन---

6 राज्यों में मौसम कुछ ऐसा रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में 26 से 28 जनवरी तक रात और सुबह के समय बहुत घना कोहरा (दृश्यता 50 मीटर) छाए रहने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में 24 और 25 जनवरी 2024 को रात और सुबह के समय घना कोहरा (दृश्यता 50 मीटर) छा सकता है। पंजाब के कुछ इलाकों में 26 जनवरी को काफी ठंड पड़ेगी।

---विज्ञापन---

शीत लहर से लेकर गंभीर शीत लहर चलने की संभावना है। हरियाणा-चंडीगढ़ के अलग-अलग इलाकों में 24 और 25 जनवरी को शीत लहर चल सकती है। बिहार के कुछ इलाकों में 26-28 जनवरी रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा (दृश्यता 50 मीटर) छाए रहने के आसार हैं।

उत्तरी मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भी कड़ाके की ठंड पड़ेगी। घना कोहरा छाया रहेगा।

First published on: Jan 25, 2024 07:14 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola