हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Today Weather: चार राज्यों में शीतलहर जारी, दिल्ली-एनसीआर में हल्का कोहरा, जानें मौसम का हाल

Today Weather Update: उत्तर भारत समेत दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर जारी है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक जाने के आसार हैं।

विज्ञापन
आज का मौसम अपडेट

Today Weather Update: उत्तर भारत के बिहार, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में शीतलहर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार यहां अगले कुछ दिन सर्द हवाओं से राहत मिलने के आसान कम हैं। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह हल्का कोहरा रहा। मौसम विभाग के अनुसार दिन में यहां न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक गिरने के आसार हैं। वहीं, अधिकतम तापमान 17 डिग्री तक रहेगा।

दिनभर रुक-रुककर ठंडी हवाएं चलने के आसार

उत्तर भारत के बिहार, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में सुबह से ठंडी हवाएं चल रही हैं। दिनभर लोगों को ठंड से राहत मिलने के आसान नहीं हैं। इसके अलावा कश्मीर में घना कोहरा है, जिससे जनजीवन प्रभावित है। मौसम विभाग का कहना है कि 30 जनवरी तक यहां कंपकपी वाली ठंड जारी रहेगी। पहाड़ों पर पड़ी बर्फ का कहर जारी है। गुरुवार सुबह दिल्ली में कोहरा से कम रहा लेकिन कंपकंपाने वाली सर्दी जारी रही। यहां सुबह दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे, कश्मीरी गेट और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाहर लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते दिखे।

12 जनवरी से 15 जनवरी तक दिनभर में ठंडी हवा

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दिल्ली-एनीआर में पहाड़ों पर बर्फ पड़ने के बाद वहां से आ रही ठंडी हवाएं अगले कुछ दिन और जारी रहेंगी। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को दिनभर आसमान साफ रहेगा। लेकिन फिलहाल लोगों को अगले कुछ दिन ठंड से राहत मिलने के आसार कम ही हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि 12 जनवरी से 15 जनवरी तक दिनभर में अधिकतम तापमान 16 से 18 डिग्री के बीच रहेगी। इसके अलावा यहां न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री के बीच बना रहेगा।

वेस्टर्न डिस्टरबेंस ठिठुरन वाली ठंड

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस उत्तरी पहाड़ों के पास है। जिससे बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में अगले कुछ दिन ठंड बरकरार रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 17 से 18 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री के बीच बना रहेगा। जिससे ठिठुरन वाली ठंड पड़ेगी और सुबह और देर रात हल्का कोहरा बना रहने का आसान है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola