---विज्ञापन---

जम गई दिल्ली! 3.8 डिग्री तक गिरा पारा, सबसे सर्द सुबह, जानें मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में आज घने कोहरे की मोटी चादर बिछी हुई है। जीरो विजिबिलिटी के साथ तापमान करीब 5 और कुछ जिलों में इससे नीचे है। जानें आगे मौसम कैसा रहेगा?

IMD Weather Forecast Delhi NCR Dense Fog: देशभर में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। आज पूरे देश में घना कोहरा देखने को मिला। वहीं दिल्ली में आज की सुबह सबसे ठंडी थी। दिल्ली-NCR में आज घने कोहरे की चादर छाई थी। 12 जनवरी की सुबह करीब 5:30 बजे न्यूनतम तापमान 5-8°C और सामान्य तापमान 3.8°C रिकॉर्ड किया गया।

राजधानी में जहां पालम एरिया में जीरो विजिबिलिटी थी। वहीं दिल्ली एयरपोर्ट पर भी विजिबिलिटी शून्य दर्ज की गई, जिसके चलते कई उड़ानों को डायवर्ट कर दिया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में घने कोहरे की मोटी परत छाई हुई है और कई इलाकें में जीरो विजिबिलिटी है। सड़कों पर लोग अलाव जलाकर ठंड से बचते नजर आए।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

मौसम विभाग ने दिया अगले 5 दिन का अपडेट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 5 दिन उत्तर पश्चिम भारत में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश में घना कोहरा देखने को मिलेगा। इन इलाकों में अगले 2 से 3 दिन तक विजिबिलिटी में भी कमी आएगी।

---विज्ञापन---

IMD के अनुसार, बुधवार सुबह से गुरुवार सुबह 8:30 बजे तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 5-8°C रिकॉर्ड किया गया था। राजस्थान के सीकर में तापमान -0.5°C था। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में बर्फ पड़ने की संभावना है।

 

---विज्ञापन---

देश के विभिन्न राज्यों-शहरों में विजिबिलिटी

  • पंजाब: अमृतसर-25, पटियाला- 500
  • हरियाणा: अंबाला और हिसार- 200
  • चंडीगढ़- 50
  • दिल्‍ली: पालम और सफदरजंग- 500
  • राजस्थान: गंगानगर- 200
  • उत्तर प्रदेश: लखनऊ और वाराणसी- 25, बरेली- 50, झांसी और सुल्तानपुर- 500
  • बिहार: प्यूरिया- 50
  • पश्चिम मध्य प्रदेश: ग्वालियर-500
  • गांगेय पश्चिम बंगाल: मालदा- 500
  • असम: तेजपुर- 50, गुवाहाटी-500

 

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

 

First published on: Jan 12, 2024 08:17 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola