---विज्ञापन---

देश angle-right

Today Weather: फिर जम गई दिल्ली! 4 डिग्री तक गिरा पारा, जानें मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam: देशभर के लोग आज फिर ठिठुर रहे हैं। गलन वाली ठंड पड़ रही है। राजधानी दिल्ली का तापमान भी 4 डिग्री तक गिर गया। जानें आगे मौसम का हाल कैसा रहेगा?

---विज्ञापन---

IMD Weather Forecast Delhi NCR Cold Day: पूरा देश ठिठुर रहा है, ऐसी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। घने कोहरे और शीत लहर चलने से मौसम में गलन का अहसास हो रहा है। वहीं दिल्ली एक बार फिर जम गई। दिल्ली में एक और ठंडा दिन देखा गया। पारा 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। इससे पहले राजधानी दिल्ली में सोमवार को सीजन का सबसे कम तापमान 3.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।

कोहरे के चलते कम दृश्यता के कारण इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से प्रस्थान करने वाली कई उड़ानों में देरी हुई। ट्रेनें भी 5 घंटे की देरी से चल रही हैं। रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर लोग इंतजार करते नजर आए। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आज सफदरजंग में पारा 7 (2.2) और पालम में 6.8 (-0.4) दर्ज किया गया है। दिल्ली की हवा अभी भी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

आगे ऐसा रहेगा मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। उत्तर भारत में हांड कंपाने वाली ठंड अपनी सताएगी। न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव होने के आसार नहीं हैं, हालांकि दिन में धूप खिलने के कारण तापमान में एक डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है, लेकिन सुबह-शाम कोहरे और गलन वाली ठंड की स्थिति बनी रहेगी।

अगले 4 दिन हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब में शीत लहर चलने की संभावना है। मैदानी इलाकों में धुंध भरी सुबह, ठंडे दिन और शीत लहर चलती रहेगी। इससे पहले सोमवार को राजस्थान के श्रीगंगानगर, पटियाला, अंबाला, चंडीगढ़, पालम, सफदरजंग (नई दिल्ली), बरेली, लखनऊ, बहराइच, वाराणसी, प्रयागराज और तेजपुर में इस सर्दी के मौसम में पहली बार दृश्यता ‘शून्य’ दर्ज की गई थी।

---विज्ञापन---

 

अन्य राज्यों में मौसम का हाल

देश के अन्य राज्यों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान समेत पूरे उत्तर भारत में कंपकंपाती ठंड ने जीवन अस्त व्यस्त कर रखा है। मौसम विभाग के अनुसार, इन राज्यों में भी ठंड का कहर जारी रहेगा। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, उत्तराखंड में आज और कल हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पहाड़ी एरिया में बर्फबारी होने की संभावना है।

---विज्ञापन---

चारों राज्यों में पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानों में बारिश का असर मैदानी राज्यों में देखने को मिलेगा। सर्दी का सितम और ज्यादा बढ़ जाएगा। धूप नहीं खिलेगी। सुबह-शाम घना कोहरा रहेगा। कोल्ड डे रह सकता है। असम, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाड़ु और केरल में भी घना कोहरा छाएगा।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

 

First published on: Jan 17, 2024 07:43 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola