Today Weather Update: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बारिश देखने को मिल रही है। बीते दिन भी दिल्ली-NCR में दिन में कहीं-कहीं पर बारिश की कुछ बौछारें देखने को मिलीं। इसके बाद आसमान में बादल छाए रहे। हालांकि, सूरज न निकलने के बावजूद भी अभी उमस भरी गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने दिल्ली के क्षेत्रों में आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, उत्तर प्रदेश के वाराणसी से ताजा तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें नमो घाट पर पानी का बढ़ा हुआ स्तर देखा जा सकता है। जानिए आज मौसम विभाग ने किन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली समेत किन राज्यों में होगी बारिश?
मौसम विभाग ने 17 जुलाई को दिल्ली के कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है। राजधानी में IMD ने बहुत अधिक बारिश का अलर्ट तो जारी नहीं किया है, लेकिन 17 से 2 जुलाई तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कहीं-कहीं पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। आज पंजाब, हरियाणा, यूपी, उत्तराखंड और राजस्थान में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा के लोहारू, रेवाड़ी, बावल और नूंह में बारिश हो सकती है। वहीं, राजस्थान के पिलानी, भिवाड़ी, तिजारा, खैरथल, अलवर और लक्ष्मणगढ़ में बारिश की संभावना जताई गई है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली-मुंबई में बारिश का अलर्ट, प्रयागराज और वाराणसी के लिए भी IMD ने दिया अपडेट
वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा
उत्तर प्रदेश में बारिश से कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। वाराणसी से ताजा तस्वीरें सामने आई हैं, जहां पर क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इसके चलते नमो घाट पर पानी ऊपर तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने आज राज्य के सहारनपुर, देवबंद, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, सिकंदराबाद, चंदौसी, बहजोई, किठौर, गढ़मुक्तेश्वर, नजीबाबाद, बिजनौर, चांदपुर, अमरोहा और हापुड़ में बारिश की संभावना जताई है।
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद अभी भी हालात सामान्य नहीं हुए हैं। प्रदेश में 20 सड़कें अभी भी बंद हैं। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। बारिश आने वाले 5 से 6 दिनों तक ऐसे ही बनी रहेगी। अगले हफ्ते से यानी 22 जुलाई को हिमाचल में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश-राजस्थान में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, हिमाचल में 200 सड़कें बंद, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट
संबंधित खबरें
एल मुरुगन ने छोड़ा मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री का पद, राज्यसभा से भी दिया इस्तीफा
6 mins agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
1 hr agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
1 hr ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
2 hrs ago'फोन छीने, वकीलों को मिलने नहीं दिया...', CJP ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप
2 hrs agoक्या है संविधान का अनुच्छेद 32, राहुल गांधी ने इसके तहत क्यों डाली याचिका?
3 hrs ago23 साल से छोटे युवाओं को परोसी शराब तो नपेंगे बार, केरल सरकार का फैसला
3 hrs agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
4 hrs agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
5 hrs agoराहुल गांधी को मानहानि केस में SC से मिली राहत, ट्रायल पर लगी रोक
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines