अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ने सोशल मीडिया पर लिखा- शांति समझौते पर कल हस्ताक्षर होंगे, इसके तुरंत बाद सबके लिए होर्मुज खुल जाएगा.
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सोशल मीडिया पर एक विवादित वीडियो वायरल होने के बाद मुंबई के प्रतिष्ठित केईएम (KEM) अस्पताल और मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. संस्थान ने एमबीबीएस (MBBS) की छात्रा सेजल पवार को तत्काल प्रभाव से 15 दिनों की ‘फोर्स लीव’ (अनिवार्य छुट्टी) पर भेज दिया है और उन्हें उनके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया है.
प्रारंभिक जांच में यह पुष्टि हुई है कि वायरल वीडियो में दिख रही युवती सेजल पवार ही हैं. कॉलेज प्रशासन के मुताबिक, वीडियो में उनके द्वारा कही गई बातें प्राथमिक रूप से पूरी तरह गलत और अस्वीकार्य पाई गई हैं. इसी के मद्देनजर अगले 15 दिनों तक सेजल पवार के केईएम अस्पताल परिसर, मेडिकल कॉलेज और हॉस्टल में प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है. इस अवधि में वह किसी भी शैक्षणिक या अन्य गतिविधि में हिस्सा नहीं ले सकेंगी. मामले की गहराई से जांच के लिए एक पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया है, जो अगले 7 दिनों में अपनी विस्तृत रिपोर्ट सौंपेगी.
---विज्ञापन---
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हैदराबाद: हैदराबाद के चिलकलगुडा इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक लोकप्रिय यूट्यूबर अब्दुल खादर की उनके घर में ही बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस को शक है कि इस जघन्य हत्याकांड के पीछे मृतक के ससुराल वाले शामिल हो सकते हैं.
पुलिस के अनुसार, अब्दुल खादर और उनकी पत्नी के बीच पिछले कुछ समय से गंभीर वैवाहिक विवाद चल रहा था, जिसके कारण दोनों अलग रह रहे थे. पुलिस को अंदेशा है कि इसी पारिवारिक कलह और रंजिश के चलते ससुराल पक्ष के लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद पुलिस ने संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया है. इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि हमलावरों की सटीक पहचान की जा सके.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हरियाणा के नूंह में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. फिरोजपुर झिरका क्षेत्र के रवा गांव के पास (चैनल नंबर 40 पर) एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सवार तीन महिलाओं और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चे समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं. पुलिस के अनुसार, सभी मृतक और घायल राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के नवाली गांव के रहने वाले थे. यह पूरा परिवार कार से दिल्ली के लिए रवाना हुआ था, तभी रास्ते में एक्सप्रेसवे पर यह दर्दनाक हादसा हो गया. हादसे में घायल हुए जवाहर और उनके बेटे अक्षय को गंभीर हालत में इलाज के लिए नजदीकी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मांडीखेड़ा जिला अस्पताल भिजवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
---विज्ञापन---
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली दंगों की बड़ी साजिश (UAPA) मामले में आरोपी शरजील इमाम ने एक बार फिर कड़कड़डूमा कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उन्होंने मामले में दूसरी बार अपनी नियमित जमानत याचिका दायर की है. इससे पहले, इसी साल 5 जनवरी 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत अर्जी को खारिज कर दिया था. शरजील इमाम की ओर से दाखिल नई जमानत अर्जी में तर्क दिया गया है कि शीर्ष अदालत के फैसले को छह महीने बीत जाने के बाद भी इस मामले की कानूनी प्रक्रिया में कोई खास प्रगति (प्रोग्रेस) नहीं हुई है. इसके साथ ही दलील दी गई है कि वह पिछले छह साल से लगातार जेल में बंद हैं. कड़कड़डूमा कोर्ट ने इस याचिका पर संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है. अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 4 जुलाई की तारीख तय की है, जिसमें दिल्ली पुलिस को अपना पक्ष रखना होगा.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 से 18 जून 2026 तक फ्रांस और स्लोवाकिया की महत्वपूर्ण यात्रा पर रवाना हो गए हैं. इस छह दिवसीय दौरे का उद्देश्य यूरोप और प्रमुख वैश्विक साझेदारों के साथ भारत के संबंधों को और मजबूत करना है. पीएम मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर नीस (Nice) में द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. फरवरी 2026 में भारत-फ्रांस संबंधों को ‘स्पेशल ग्लोबल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप’ में अपग्रेड किए जाने के बाद दोनों नेता इसकी प्रगति की समीक्षा करेंगे. 14 जून को दोनों नेता ‘भारत इनोवेट्स’ कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे, जो भारतीय स्टार्टअप्स को वैश्विक निवेशकों से जोड़ने और उच्च शिक्षा नवाचार को बढ़ावा देने पर केंद्रित है. इसके अलावा, 18 जून को पीएम मोदी पेरिस में यूरोप के प्रमुख टेक्नोलॉजी सम्मेलन ‘VivaTech 2026’ में शामिल होंगे, जहां इस बार भारत का सबसे बड़ा नेशनल पवेलियन स्थापित किया गया है.
प्रधानमंत्री 14-15 जून को स्लोवाकिया की राजकीय यात्रा पर रहेंगे. 1993 में स्लोवाकिया की स्वतंत्रता के बाद किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली ऐतिहासिक यात्रा होगी. ब्रातिस्लावा में वह वहां के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी और प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको से मुलाकात करेंगे और स्थानीय उद्योगपतियों से संवाद करेंगे.
दौरे के बीच, 16-17 जून को पीएम मोदी फ्रांस के एवियन में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. यह लगातार आठवां मौका है जब भारत को G7 में आमंत्रित किया गया है, जहां भारत वैश्विक दक्षिण की चिंताओं को प्रमुखता से उठाएगा. यात्रा के अंत में पीएम मोदी पेरिस में भारतीय समुदाय से भी बातचीत करेंगे.
---विज्ञापन---
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: असम के जोरहाट एयरबेस पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब भारतीय वायुसेना के एक AN-32 परिवहन विमान में लैंडिंग के तुरंत बाद अचानक आग लग गई. विमान ने नियमित उड़ान के बाद जैसे ही रनवे को छुआ, उसमें से धुआं और लपटें उठती देखी गईं. वायुसेना के सतर्क ग्राउंड स्टाफ और फायर ब्रिगेड की टीम ने बिना वक्त गंवाए तुरंत मोर्चा संभाला और सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया. सैन्य सूत्रों के मुताबिक, विमान में सवार सभी क्रू मेंबर्स और पायलट पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. शुरुआती जांच में आग का कारण तकनीकी खराबी या लैंडिंग के दौरान घर्षण को माना जा रहा है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नई दिल्ली: भारतीय नाविकों से लदे एक और कमर्शियल जहाज़ पर हमले की खबरें पूरी तरह झूठी और अफवाह साबित हुई हैं. भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए आधिकारिक बयान जारी किया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि सरकार ने प्रभावित बताए जा रहे मालवाहक जहाज़ ‘Liaki Freedom’ के कप्तान से सीधा संपर्क साधा है. कप्तान ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि जहाज़ पर किसी भी तरह का कोई हमला नहीं हुआ था और जो भी सूचनाएं मीडिया या सोशल मीडिया पर रिपोर्ट की गई थीं, वे पूरी तरह गलत हैं. मंत्रालय ने राहत जताते हुए कहा कि जहाज़ पर सवार चालक दल (क्रू) के सभी सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं और जहाज़ अपनी तय यात्रा पर है.
---विज्ञापन---
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अपने एक वायरल वीडियो को लेकर विवादों में घिरे स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणीत मोरे ने आखिरकार सोशल मीडिया के जरिए जनता से माफी मांग ली है. विवाद के बाद प्रणीत का सोशल मीडिया अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया था, जिसके दोबारा बहाल (रिस्टोर) होते ही उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी किया. वीडियो में भावुक होते हुए प्रणीत ने कहा, “यह मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थी. मैं इसके लिए आप सभी से हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं और मुझे एक और मौका दिया जाए.” उन्होंने प्रशंसकों और दर्शकों को भरोसा दिलाते हुए आगे कहा कि वह इस गलती से सीख लेंगे और भविष्य में खुद को एक बेहतर इंसान और जिम्मेदार कलाकार बनाकर दिखाएंगे. फिलहाल इस माफीनामे के बाद सोशल मीडिया पर मिक्स्ड रिएक्शंस देखने को मिल रहे हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: शारजाह से कोझिकोड जा रही एयर अरेबिया की फ्लाइट (G9 454) को तकनीकी खराबी के कारण शनिवार तड़के कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. विमान के इंजन रिवर्स थ्रस्ट सिस्टम में आई समस्या के चलते फ्लाइट को कोच्चि की तरफ मोड़ा गया था. कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (CIAL) के प्रवक्ता के अनुसार, सुरक्षा के मद्देनजर सुबह 3:19 बजे ‘लोकल स्टैंडबाय’ और फिर 3:34 बजे ‘फुल इमरजेंसी’ घोषित की गई थी ताकि आपातकालीन सेवाएं पूरी तरह तैयार रहें. इसके बाद सुबह 3:38 बजे विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई. फ्लाइट में 170 यात्री, 9 शिशु और क्रू मेंबर सवार थे, जो पूरी तरह सुरक्षित हैं. इस घटना से एयरपोर्ट के कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ा. तकनीकी खराबी ठीक होने के बाद विमान सुबह 7:15 बजे कोझिकोड के लिए रवाना हो गया.
---विज्ञापन---
Aaj Ki Taaza Khabar: भारतीय सैन्य इतिहास में आज 13 जून का दिन सुनहरे अक्षरों में दर्ज होने जा रहा है. उत्तराखंड के देहरादून स्थित इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA) में स्प्रिंग टर्म 2026 की पासिंग आउट परेड (POP) का आयोजन किया जा रहा है. इस ऐतिहासिक मौके पर देश की राष्ट्रपति और सशस्त्र सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में परेड की सलामी ले रही हैं. इस बार की परेड बेहद खास है क्योंकि IMA के 94 साल के इतिहास में पहली बार 9 महिला सैन्य अफसर यहाँ से पास आउट होकर सीधे भारतीय सेना में कमीशन पा रही हैं. इस परेड में कुल 515 कैडेट्स 'अंतिम पग' पार कर देश के गौरवशाली सैन्य दल का हिस्सा बनेंगे.
---विज्ञापन---
- पीएम नरेंद्र मोदी फ्रांस और स्लोवाकिया के 6 दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से अपने 6 दिवसीय (13 से 18 जून) महत्वपूर्ण विदेश दौरे पर रवाना हो रहे हैं. वे फ्रांस के एविआन में आयोजित होने वाली G7 समिट में हिस्सा लेंगे और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे. साथ ही, वे वहाँ 'भारत इनोवेट्स' (Bharat Innovates) इवेंट का उद्घाटन भी करेंगे. इसके बाद पीएम मोदी स्लोवाकिया जाएंगे. साल 1993 में स्लोवाकिया की आजादी के बाद किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री का यह पहला स्लोवाकिया दौरा है.
---विज्ञापन---
- RSS प्रमुख मोहन भागवत का तीन दिवसीय केरल दौरा आज से
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत आज से तीन दिनों के केरल दौरे पर रहेंगे. अपने इस प्रवास के दौरान वे संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों और बैठकों में हिस्सा लेंगे. वे राज्य के प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे. केरल में आगामी रणनीतियों के लिहाज से यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है.
---विज्ञापन---
- BHU में राष्ट्रीय सम्मेलन, सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे उद्घाटन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी के बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) का दौरा करेंगे. वे यहाँ विज्ञान भारती के दो दिवसीय 7वें राष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य उद्घाटन करेंगे. इस सम्मेलन में देश भर से आए शीर्ष वैज्ञानिक और शिक्षाविद शामिल हो रहे हैं, जिसका उद्देश्य भारतीय विज्ञान परंपरा और आधुनिक शोधों के समन्वय को बढ़ावा देना है.
---विज्ञापन---
दिनभर की इन सभी बड़ी खबरों के पल-पल के लाइव अपडेट्स, वीडियो और विश्लेषणात्मक रिपोर्ट देखने के लिए News 24 के साथ जुड़े रहिए!
---विज्ञापन---