Today Headlines, 30 April 2023: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा चल रही है। लाखों तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं। राज्य मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी इलाकों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश की संभावना है। ऐसे में तीर्थयात्रियों को सचेत रहने की सलाह दी गई है। फिलहाल आज की बड़ी खबरें जानिए….
आज की बड़ी खबरें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का रविवार को 100वां एपिसोड प्रसारित होगा। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा ने बूथ लेवल तक व्यापक तैयारियां की हैं।
तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर रविवार को नए सचिवालय का उद्घाटन करेंगे। यह सचिवालय एक पैलेस की तरह आलीशान है।
आईपीएल में रविवार को दो मैच होंगे। दोपहर साढ़े तीन बजे चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच चेन्नई में खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच शाम साढ़े सात बजे वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में होगा।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को वाराणसी में निकाय चुनाव के तहत सभा कर सकते हैं।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों का कुश्ती संघ अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरने का आठवां दिन।
आज का इतिहास
तारीखों में 30 अप्रैल का दिन दुनिया के सबसे बड़े तानाशाह के अंत के रूप में दर्ज है। जर्मन नेता अडोल्फ हिटलर ने दुनिया से यहूदियों का नामोनिशान मिटाने का ख्वाब देखा था। वह जुर्म दर जुर्म करता जा रहा था। आखिरकार 30 अप्रैल 1945 को सोवियत सेनाओं से घिरने के बाद बर्लिन में जमीन से 50 फुट नीचे एक बंकर में खुद को गोली मारकर अपनी पत्नी इवा ब्राउन के साथ आत्महत्या कर ली थी।
संबंधित खबरें
बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर रास्ते में लापता, 6 लोग थे सवार
1 min agoनेवी के लिए 40 हजार करोड़ रुपये मंजूर, 8 स्टील्थ जहाज बनाने का रास्ता साफ
31 mins agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
40 mins ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
2 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
2 hrs agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
2 hrs agoअनंत सिंह को SC से झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
3 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
4 hrs agoEC का बड़ा फैसला, तीसरी बार बढ़ी SIR की डेडलाइन; जानिए अपने राज्य की तारीख
7 hrs agoभूटान में फटी ग्लेशियल झील, भारत में बाढ़ का महा-अलर्ट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines