Today Headlines, 3 March 2023: आज साल के तीसरे महीने का तीसरा दिन है। आज सुप्रीम कोर्ट में तमिलनाडु में RSS की रैली पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। आइए जानते हैं कि तीन मार्च को किन-किन बड़ी खबरों पर देश दुनिया की नजरें रहेंगी…
आज की बड़ी खबरें
- तमिलनाडु में RSS रूट मार्च के खिलाफ दायर याचिका पर तीन मार्च को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। बीते 4 नवंबर को मद्रास हाईकोर्ट के जस्टिस इलानथिरयान ने अपने आदेश में रूट मार्च निकालने के तरीकों पर शर्तें लगा दी थी।
- हिमाचल प्रदेश में तीन मार्च को कैबिनेट की मीटिंग होगी। इस दौरान सुक्खू सरकार भर्ती प्रक्रिया के अलावा कोई बड़ा निर्णय ले सकती है।
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन मार्च को भोपाल में अंतरराष्ट्रीय धम्म सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी। इसमें राज्यपाल, सीएम आदि लोग शामिल होंगे।
- पंजाब में तीन मार्च से विधानसभा में मान सरकार का बजट सत्र शुरू होगा। सीएम ने दावा किया है कि विधानसभा बिना किसी बाधा के चलेगी।
आज का इतिहास
तीन मार्च का इतिहास दो बड़ी घटनाओं का गवाह है। तीन मार्च 2006 को श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज मुथैय्या मुरलीधरन ने अपना 100वां टेस्ट मैच खेला था। साथ ही 1000वां अंतरराष्ट्रीय विकेट लिया था। ऐसा करने वाले वे दुनिया के इकलौते गेंदबाज थे।
दूसरी घटना भी श्रीलंका से जुड़ी है। तीन मार्च 2009 को पाकिस्तान के लाहौर में मैच खेलने जा रही श्रीलंका क्रिकेट टीम के बस पर हथियारबंद आतंकियों ने हमला कर दिया था। इसके बाद मैच रद्द कर दिया गया था।
यह भी पढ़ें: G-20 समिट में पीएम मोदी बोले- ग्लोबल वार्मिंग से ये देश सबसे ज्यादा प्रभावित, प्राकृतिक आपदाओं पर जताई चिंता
संबंधित खबरें
दिवाली पर दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में भीषण आगजनी, मची अफरा-तफरी
7 mins ago'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
7 hrs ago'2029 में BJP...', दिपके का बड़ा दावा; जानें एयरपोर्ट पर क्यों बिताई रात?
8 hrs agoआज 99 साल के हुए आडवाणी, PM मोदी ने दी बधाई, पुराने दिनों को किया याद
9 hrs agoLIVE: अब 'बाबा' को शानदार विदाई देने का समय आ गया है: अखिलेश
11 hrs agoरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
21 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
1 day agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
1 day ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
1 day ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines